दाऊद का दुश्मन, अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंक की दुनिया का बड़ा नाम अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को इंडोनेशिया के बाली से गिरफ्तार कर लिया गया। एएफपी के अनुसार छोटा राजन ऑस्ट्रेलिया से बाली आया था लेकिन यहां उसकी गिरफ्तारी कर लिया गया।
छोटा राजन की तलाश कई दिनों से भारत को थी। बताते चलें कि छोटा राजन पहले डॉन दाउद इब्राहिम के साथ काम करता था, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए और फिर एक दूसरे के कट्टर दुश्मन भी बन गए।
छोटा राजन का असली नाम राजेंद्र सदाशिव निकालजे है जो डॉन बनने के बाद छोटा राजन के नाम से जाना जाता था।
छोटा राजन की गिरफ्तारी पर CBI की मुहर
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने छोटा राजन की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। सीबीआई के निदेशक अनिल सिन्हा ने मीडिया को बताया है कि सीबीआई के कहने पर ही इंटरपोल ने छोटा राजन को गिरफ्तार किया है।
अब सीबीआई राजन के खिलाफ इंटरपोल में रेड कॉर्नर नोटिस जारी करा कर उसे जल्द से जल्द भारत लाने का प्रयास कर सकती है।
एएफपी के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने ही छोटा राजन का सुराग दिया था। छोटा राजन दो दशकों से फरार चल रहा है। उसके उपर भारत में कई मामले दर्ज हैं।