मेयर की गोली मारकर हत्या, पति भी हुआ जख्मी
आंध्र प्रदेश के चित्तूर की महापौर अनुराधा कटारी की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार की दोपहर अज्ञात हमलावरों ने महापौर के दफ्तर में घुसकर उन्हें गोली मार दी।
इस हमले में महापौर अनुराधा के पति भी बुरी तरह से जख्मी हो गए। उन्हें गंभीर अवस्था में निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्रेटआंध्रा डॉट कॉम के अनुसार, बुर्का पहने कुछ लोगों का गैंग उनकी ऑपिस में दोपहर करीब 12 बजे दाखिल हुआ और फिर पास जाकर शहर के महापौर अनुराधा को गोली मार दी।
महापौर के पति पर चाकू से किया हमला
हमलावरों ने महापौर को गोली मारने के बाद पास बैठे उनके पति को भी निशाना बनाया। नकाबपोश बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ चाकुओं से वार कर दिया। जिससे वे बुरी तरह से जख्मी हो गए। हमले के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
पुलिस हमलावरों को पकड़ने के लिए छापामारी शुरू कर दी है। ऐसा माना जा रहा है कि महौपौर के हत्यारों को भाड़े पर बंगलूर से बुलाया गया था। पुलिस ने कहा है कि वो हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
मेयर तेलगू देशम पार्टी की सदस्या थी इसलिए माना जा रहा है कि पार्टी में ही मौजूद उनके विरोधी गुट ने उनकी हत्या कराई होगी।