फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   chinese couple sold their daughter and purchases iphone

मां-बाप ने बेटी को 'बेचकर' खरीदा आई फोन

Fri, 18 Oct 2013 03:43 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 18 Oct 2013 03:43 PM IST
विज्ञापन
chinese couple sold their daughter and purchases iphone

एक मां-बाप पर अपनी बेटी को 'बेचकर' मोबाइल फोन और स्पोर्ट शूज खरीदने का आरोप लगा है।

विज्ञापन


चीनी अखबार लिब्रेशन डेली के अनुसार, एक चीनी जोडे़ पर गैरकानूनी रूप से अपनी तीसरी संतान को ऑनलाइन गोद लेने के लिए विज्ञापन देने और उसके एवज में रुपए लेने का आरोप है।

शंघाई में सरकारी वकील ने चीनी जोडे़ के खिलाफ मानव तस्करी का मामला दर्ज कराया है।

जांच में पता चला है कि लड़की की मां ने उन रुपयों से एक आई फोन, स्पोर्ट शूज और अन्य सामानों की ऑनलाइन खरीदारी की है।

इसी तरह चीन में ही पिछले साल एक लड़के ने अपनी किडनी बेचकर आई फोन और आई पैड खरीदा था।

आरोपी पक्ष का कहना है कि किसी लाभ के लिए उन लोगों ने बेटी को नहीं दिया है बल्कि ऐसा उन्होंने उसके बेहतर भविष्य के लिए किया है।

सूत्रों के अनुसार, उस जोड़े ने लड़की के गोद देने के लिए तीन से पांच लाख रूपए लिए हैं। ऐसा उनकी ऑनलाइन पोस्ट को देखकर अनुमान लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed