{"_id":"4c8e5cd72d68706e7739ecc8e18ea369","slug":"child-rape-by-teacher-in-bangalore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलूरू में बच्ची से टीचर ने किया दुष्कर्म, बवाल","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
बंगलूरू में बच्ची से टीचर ने किया दुष्कर्म, बवाल
एजेंसी/बंगलूरू
Updated Wed, 07 Jan 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर बंगलूरू में सात साल की एक बच्ची के साथ स्कूल में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना से गुस्साए इस बच्ची के माता-पिता समेत बड़ी संख्या में लोग बुधवार को एक स्कूल के बाहर जमा हो गए और आरोपी शिक्षक को अपने हवाले करने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
इस पर मजबूरन पुलिस को उन्हें काबू में करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। तनाव बढ़ने के बाद बंगलूरू पुलिस कमिश्नर एमएन रेड्डी भी स्थिति नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंच गए। हालांकि पुलिस कार्रवाई से लोग भी हिंसक हो गए और वे भी पत्थरबाजी करने लगे।
विज्ञापन
उन्होंने एक मोटरसाइकिल में आग भी लगा दी। इतना ही नहीं, जब पुलिस द्वारा आरोपी शिक्षक को मौके से ले जाया जा रहा था, तब लोगों ने उससे हाथापाई भी की। हिंसा में कुछ पुलिस कर्मी घायल भी हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी शिक्षक रामकृष्ण को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वह स्कूल में फिजिकल ट्रेनर है।
विज्ञापन