{"_id":"74b60ba27bf975958476749ce5b56ee2","slug":"child-kidnapped-by-two-women-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से किया इनकार, पडो़सन ने बच्चे को किया अगवा","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
शादी से किया इनकार, पडो़सन ने बच्चे को किया अगवा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 24 Dec 2013 12:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने दूसरी युवती से शादी कर ली। जब उसके पडो़सन को इस बात की भनक लगी तो उसने उसके तीन साल के बच्चे को अगवा कर लिया।
विज्ञापन
युवक की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने युवती और उसकी भाभी को गिरफ्तार कर लिया और बच्चे को उसके पिता को सौंप दिया।
दस खूनी वारदातें, जिन्हें पढ़कर दहल उठेंगे आप!
जिला पुलिस उपायुक्त रणवीर सिंह ने बताया कि दिल्ली के निहाल विहार निवासी अजय ने 16 दिसंबर को अपने बेटे के अगवा होने की शिकायत की। जांच के दौरान पता चला कि अजय के पड़ोस में रहने वाली दो महिलाएं गायब हैं।
विज्ञापन
'जब स्कूल से लौटती हूं तो पापा गंदा काम करते हैं...'
विज्ञापन
उनमें से एक महिला कमलेश के वापस आने पर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि अजय ने उससे शादी करने की बात कही थी, लेकिन बाद में किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली। इसका बदला लेने के लिए उसने उसके बेटे को अगवा किया।
'होश आया तो मेरे तन पर कपड़े नहीं थे और...'
16 दिसंबर को वह बच्चे को शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन ले गई, जहां उसे सुनीता के हवाले कर दिया। इस जानकारी पर पुलिस ने बसोड़ा गांव (बस्ती) से सुनीता को गिरफ्तार कर लिया। सुनीता के पास से बच्चा मिला।