{"_id":"a6bf3727ec06ecb2d99a36eb0694f054","slug":"chided-by-dad-for-bunking-tuitions-boy-ends-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"पापा ने डांटा तो लगा ली फांसी","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
पापा ने डांटा तो लगा ली फांसी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 14 Feb 2014 12:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 साल के एक बच्चे को पापा की डांट इतनी नागवार गुजरी कि उसने अपनी जिंदगी को ही टाटा करने का फैसला कर लिया। इसके बाद उसने कमरा बंद कर अपनी बेल्ट से पंखे में फंदा बनाकर उस पर लटक गया। मैथ्स ट्यूशन क्लास ना अटैंड करने पर बच्चे के पिता ने उसे डांट लगाई थी।
विज्ञापन
बसेश्वरनगर (बंग्लूरु) निवासी प्रसाद का बेटा मंजेश 10वीं का छात्र था। एक दिन उसकी गणित की ट्यूशन क्लास छूट गई थी, जिससे कि उसके पिता उस पर काफी नाराज हुए थे।
विज्ञापन
स्कूल टेस्ट में मंजेश के एक विषय में कम नंबर आए थे, जिससे कि उसके पिता का गुस्सा और तेज हो गया था। उन्होंने मंजेश को काफी भला-बुरा कहा।
इससे नाराज मंजेश अपने कमरे में गया और उसे अंदर से बंद कर लिया। उसके मम्मी-पापा काफी देर तक दरवाजा खटखटाते रहे, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। थोड़ी देर बाद जब उन्होंने ख्रिड़की के भीतर से कमरे में झांका तो पाया कि उनका बेटा पंखे से लटका हुआ था।
विज्ञापन