फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Chhota Shakeel vows to take revenge on Rajan for killing 6 accused of 1993 blasts

छोटा शकील ने फिर दी धमकी कहा, 'छोटा राजन को छोड़ेंगे नहीं'

Mon, 09 Nov 2015 02:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 09 Nov 2015 02:50 PM IST
विज्ञापन
Chhota Shakeel vows to take revenge on Rajan for killing 6 accused of 1993 blasts

अंडरवर्ल्ड का नंबर एक सरगना दाऊद इब्राहीम का दाहिना हाथ कहे जाने वाले छोटा शकील ने डॉन छोटा राजन से बदला लेने की फिर धमकी दी है। छोटा शकील ने कहा है कि छोटा राजन ने उसके छह साथियों की हत्या कर चुका है इसलिए उसे छोड़ेंगे नहीं।

विज्ञापन


छोटा राजन को खत्म करने की बात कहते हुए छोटा शकील ने मीडिया से कहा कि उसने अपने दुश्मन को खत्म करने की कसम ले रखी है।

कौन करता था दाऊद के लिए काम, बताए नाम
विज्ञापन


गौरतलब है कि करीब 25 साल पहले छोटा राजन और छोटा शकील एक ही गैंग में यानी दाऊद के साथ काम किया करते थे लेकिन 1993 मुंबई ब्लास्ट के बाद छोटा राजन ने दाऊद का साथ छोड़कर डी-कंपनी का दुश्मन बन गया था। तब से अभी भी तक छोटा राजन और दाऊद एक दूसरे को खत्म कराने का प्रयास कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दाऊद के कोर्ट में राजन को हुई सजा ए मौत

Chhota Shakeel vows to take revenge on Rajan for killing 6 accused of 1993 blasts

छोटा शकील ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि छोटा राजन ने मुंबई सीरियल ब्लास्ट के छह आरोपियों जो कि दाऊद के आदमी थे उनका छोटा राजन ने कत्ल कर दिया ‌था। छोटा शकील ने बताया कि उसके साथ‌ियों का कत्ल 1998 से 2001 के बीच किया गया।

छोटा शकील ने कहा कि जब छोटा राजन ने मुंबई सीरियल ब्लास्ट के उन छह आरोपियों का कत्ल किया था जो जमानत पर जेल से बाहर आए थे और वे निर्दोष थे। इन मारे गए लोगों में याकूब येड़ा का भाई माजिद खान है। ये दोनों लोग दाऊद के बहुत ही करीबी लोग थे।

छोटा शकील ने कहा कि छो‌टा राजन ने सुरक्षा एजेंसियों की मदद से उनको लोगों को एक-एक करके मौत के घाट उतार दिया था। शकील ने डी-कंपनी की कोर्ट में छोटा राजन को दाऊद ने मौत की सजा दी थी और अब उसे जल्द से जल्द खत्म करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed