फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   chhota rajan was arrested with hanuman chalisa from bali says cops

हनुमान चालीसा, रुद्राक्ष की माला के साथ पकड़ा गया था छोटा राजन

Wed, 18 Nov 2015 11:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 18 Nov 2015 11:18 AM IST
विज्ञापन
chhota rajan was arrested with hanuman chalisa from bali says cops

आमतौर पर पुलिस जब भी किसी अपराधी के गिरफ्तार करती है तो उसे अपराधी के कब्जे से अवैध हथियार, नशीले पदार्थ या आपत्तिजनक और गैरकानूनी चीजों के साथ पकड़ा जाता है कि लेकिन अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के पास गिरफ्तारी वक्त जो चीजें बरामद हुईं वो चौंकाने वाली हैं।

विज्ञापन


डीएनए के अनुसार बंदूकों, घातक हथियारों के साथ डरावने अपराध करके खुद को कुख्यात गैंग का सरगना बनाने वाला छोटा राजन इन दिनों आध्यात्मिक रास्ता अपनाने की कोशिश में था।
विज्ञापन


इस बात का सबूत उन चीजों को लेकर माना जा रहा हे कि जो बाली में उसकी गिरफ्तारी के वक्त उसके कब्जे से मिली थीं। इंडोनेशिया इंटरपोल को छोटा राजन के बैग से कुछ धार्मिक किताबें और चीजें बरामद हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटा राजन के पास था हनुमान चालीसा और..

chhota rajan was arrested with hanuman chalisa from bali says cops

मुंबई पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, छोटा राजन की गिरफ्तारी के बाद उन्हें सूचना मिली थी कि डॉन छोटा राजन बाली एअरपोर्ट से कहीं जा रहा था तभी उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान उसकी तलाशी ली गई तो राजन के बैग से हनुमान चालीसा, दो रुद्राक्ष के माला और 10 लाख की विदेशी मुद्रा बरामद की गई।

अधिकारी ने बताया कि छोटा राजन बाली में गिरफ्तार हुआ तो उसे भारत लाने के लिए मुंबई पुलिस के कुछ अधिकारी भी मौजूद थे।   

वहीं मुंबई पुलिस ने यह भी कहा कि पिछले सप्ताह सीबीआई को छोटा राजन के खिलाफ महाराष्ट्र में दर्ज हुए सारे मामले सौंप दिए गए हैं। इन मामलों से जुड़ी पूछताछ के लिए छोटा राजन को सीबीआई ने 16 नवंबर तक हिरासत में रखा था लेकिन अब ये हिरासत 19 नवंबर तक बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed