इंडोनेशिया से आज स्वदेश पहुंचेगा डॉन छोटा राजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन कई दिनों के इंतजार के बाद इंडोनेशिया से दिल्ली के लिए रवाना होगा। पिछले दो दशक से भारती पुलिस को चकमा दे रहा छोटा राजन पिछले सप्ताह बाली में गिरफ्तार हुआ था और पहली बार हथकड़ियों में नजर आया है।
जब से छोटा राजन गिरफ्तार हुआ तब से भारतीय जांच एजेंसियों कई तरह की तैरियों में जुटी थीं जिन्हें अब अंतिम रूप दिया जा चुका है। छोटा राजन को भारत लाने के लिए एक विशेष दल इंडोनेशिया गया था।
एनडीटीवी के अनुसार, अंडरवर्ल्ड की ओर से मिल रही धमकियों के बीच छोटा राजन की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इन्हीं इंतजामों के तहत छोटा राजन के विशेष विमान भी भेजा गया है।
डॉन ने कहा, 'स्वदेश लौटने पर खुश हूं'
इंडोनेशिया में इंटरपोल के वरिष्ठ अधिकारी यानुरी इंसान ने कहा है कि आज रात को छोटा राजन को भारत के लिए रवाना किया जाएगा। अधिकारी इंसान ने कहा कि छोटा राजन को बाली एअरपोर्ट तक बुलेट प्रूफ कार से ले जाया जाएगा और जब तक वह विमान में नहीं बैठ जाता तब तक उसको पूरी सुरक्षा दी जाएगी।
वहीं भारत लाए जाने पर छोटा राजन ने कहा है कि उसे भारत ले जाए जाने पर खुशी हो रही है।
गिरफ्तार होने के बाद से अभी तक छोटा राजन को बाली के डेंपासर थाने पर रखा गया था।