फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Chhota Rajan’s sisters seek court’s permission to meet him on bhai dooj

भाई दूज पर 27 साल बाद छोटा राजन से मिलीं बहनें

Fri, 13 Nov 2015 04:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 13 Nov 2015 04:49 PM IST
विज्ञापन
Chhota Rajan’s sisters seek court’s permission to meet him on bhai dooj

दिल्ली में सीबीआई हिरासत में मौजूद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन से उसकी बहनें भाई दूज के मौके पर मिलीं। इसके लिए छोटा राजन की बहनों ने अदालत से अनुमति मांगी थी। भाई दूज को भाई को तिलक लगाने की बहनों की ख्वाहिश 27 सालों बाद पूरी हुई।

विज्ञापन


शुक्रवार को याचिका की सुनवाई करते हुए दिल्ली की विशेष अदालत मामले को सीबीआई के पास भेजा था जिसके बाद सीबीआई ने उन्हें मिलने की अनुमति दी।

छोटा राजन पिछले 27 सालों से पुलिस के लिए मोस्ट वांटेड अपराधी था। पुलिस की नजरों से बचने के लिए वह देश से बाहर खुद को छुपाता फिर रहा था, लेकिन अब लंबे अर्से बाद कानून हांथों में आने के बाद छोटा राजन पहली बार देश में भाई दूज के मौके मौजूद है।
विज्ञापन

कौन हैं ये डॉन की बहनें?

Chhota Rajan’s sisters seek court’s permission to meet him on bhai dooj

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, छोटा राजन की दो सगी बहनें सुनीता सखाराम चवन और मालिनी सकपाल हैं। ये दोनों बहने महाराष्ट्र के ही एक इलाके में रहती हैं।

दोनों ने अदालत को दी अर्जी में लिखा था कि वे छोटा राजन की सगी बहनें हैं और पिछले कई सालों से अपने भाई राजेंद्र सदाशिव निखलजे उर्फ छोटा राजन से नहीं मिली हैं। बहनों ने विशेष अदालत में दी अर्जी में कहा कि वह भाई दूज के मौके पर अपने भाई से मिलकर उसे आर्शिवाद देना चा‌हती हैं।

इतना ही नहीं एक बहने ने अपने शारीरिक रूप से अक्षम दामाद को छोटा राजन से मिलाने की अनुमति मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed