फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Chhota Rajan reveals names of Mumbai cops who helped Dawood

कौन करता था दाऊद के लिए काम, बताए नाम

Fri, 06 Nov 2015 11:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 06 Nov 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Chhota Rajan reveals names of Mumbai cops who helped Dawood

सीबीआई के दिल्ली स्थित मुख्यालय में रखे गए कुख्यात सरगना राजेंद्र निकालजे उर्फ छोटा राजन ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए। इंडोनेशिया से दिल्ली लाए जाने के कुछ घंटे बाद ही सीबीआई ने छोटा राजन से पूछताछ की।

विज्ञापन


इंडिया टुडे के अनुसार, सीबीआई अधिकारियों की पूछताछ में छोटा राजन ने बताया कि 1993 में मुंबई सीरियल ब्लास्ट के मुख्य आरोपी और कुख्यात सरगना दाऊद इब्राहीम से कुछ पुलिस वाले मिले हुए थे।
विज्ञापन


छोटा राजन के पास है कितनी दौलत? पुलिस ने बताया
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटा राजने ने बताया कि मुंबई पुलिस के कुछ अधिकारी दाऊद की सैलरी पर काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि राजन ने उन पुलिस अधिकारियों के नाम भी बताए हैं जो छोटा राजन के प्रतिद्वंदी दाऊद से मिले हुए थे।

20 हत्याएं करवा चुका है छोटा राजन!

Chhota Rajan reveals names of Mumbai cops who helped Dawood

पालम एयरपोर्ट से सीबीआई मुख्यालय पहुंचने के बाद डॉक्टरों की टीम ने चिकित्सीय परीक्षण किया। आवश्यका पड़ने पर यहां से ऐम्स भी ले जा सकती है।

भारत के टॉप-10 मोस्ट वांटेड अपराधी, देखिए लिस्ट


महाराष्ट्र पु‌लिस ने छोटा राजन के खिलाफ दर्ज 70 केसों की फाइल सीबीआई को सौंप दी है। सीबीआई का महाराष्ट्र पुलिस से जो केस मिले हैं उनमें 20 मामले हत्या के हैं।

इस फाइल में चार मामले टाडा (टेररिज्म एंड डिस्रप्टिव ए‌क्टीविटी एक्ट) के तहत, एक मामला पोटा के तहत और 20 मामले मकोको के तहत दर्ज हैं। इसके अलावा राजन के खिलाफ कई मामले उगाही व नशीली दवाओं की तस्करी के हैं।

दिल्‍ली में राजन का पहला दिन

Chhota Rajan reveals names of Mumbai cops who helped Dawood

25 अक्टूबर को इंडोनेशिया के बाली में गिरफ्तार होने के बाद छोटा राजन शुक्रवार को तड़के दिल्‍ली पहुंचा। यहां सीबीआई ने छोटा राजन से पहले दिन ही पूछताछ का सिलसिला शुरू कर दिया। सीबीआई के पहले दिन की पूछताछ में छोटा राजन ने दाऊद और उसके सहयोगियों के बारे में जानकारी दी।

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का पूरा इतिहास

दाऊद गैंग के बारे में सीबीआई को जानकारी देते हुए छोटा राजन ने सीबीआई को बताया कि कुछ रिटायर्ड पुलिस अधिकारी दाऊद गैंग और मुंबई पुलिस के सीनियर अधिकारियों के बीच पुल का काम करते थे। उसने कहा कि मुंबई पुलिस अधिकारियों को ये बात पता थी इसीलिए वह मुंबई नहीं जाना चाहता था।

मुंबई की जेलों में कैद करने पर भय व्यक्त करते हुए छोटा राजन ने अधिकारियों से कहा कि वहां उसका दुश्मन दाऊद उसपर हमला करवा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed