फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Chhota Rajan assets worth over Rs 4,000 to 5,000 crore says police

छोटा राजन के पास है कितनी दौलत? पुलिस ने बताया

Thu, 29 Oct 2015 04:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 29 Oct 2015 04:42 PM IST
विज्ञापन
Chhota Rajan assets worth over Rs 4,000 to 5,000 crore says police

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की संपत्ति को लेकर मुंबई पुलिस ने अनुमान लगाया है कि उसकी संपत्ति से चार हजार करोड़ से पांच हजार करोड़ तक हो सकती है। इस संपत्ति का करीब पचास प्रतिशत भारत, खासकर मुंबई में मौजूद है जबकि बाकी आधा हिस्सा विदेशों निवेश किया गया है।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, पुलिस सूत्रों ने बताया है कि छोटा राजन चीन के एक होटल का मालिक है और बैंकॉक में उसे कुछ ज्वैलरी की दुकानें हैं। कुछ ज्वैलरी की दुकानें थाईलैंड में भी हैं। इसके अलावा जकार्ता में भी छोटा राजन का एक होटल है।

विज्ञापन

छोटा राजन को मिली है जेड प्लस सुरक्षा?

Chhota Rajan assets worth over Rs 4,000 to 5,000 crore says police

सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि छोटा राजन ने कुछ दिन पहले जिम्बाबवे के कुछ अधिकारियों से संपर्क कर वहां शरण लेने की कोशिश की थी।

अध‌ि‌कारियों का कहना है कि जिंबाब्वे के अधिकारियों ने राजन को शरण देने से मना कर दिया था क्योंकि वह भारत में मोस्ट वांटेड अपराधियों में सुमार था।

इंडोनेशिया में गिरफ्तारी के बाद वहां छोटा राजन को जेड प्लस सुरक्षा मिलने के सवाल पर अधि‌कारियों ने बताया कि छोटा राजने वहां के सुरक्षा अधिकारियों से जेड प्लस सुरक्षा की मांग की ‌थी जिसे लेकर वहां मना कर दिया गया है।ण्‍

हालांकि इंडोनेशिया के अधिकारी राजन को बेहतर स्वास्‍थ्य सेवाएं उपलब्‍ध कराने के लिए राजी हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed