फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   chhattisgarh nun sexually assaulted in medical center

छत्तीसगढ़: मेडिकल सेंटर में नन के साथ 'सामूहिक बलात्कार'

Sun, 21 Jun 2015 02:04 PM IST
आलोक प्रकाश पुतुल/बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
आलोक प्रकाश पुतुल/बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए Updated Sun, 21 Jun 2015 02:04 PM IST
विज्ञापन
chhattisgarh nun sexually assaulted in medical center

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक नन के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पीड़िता नन को स्थानीय डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रायपुर के आईजी पुलिस जीपी सिंह ने बताया, 'शहर के पंडरी थाना इलाके में क्रिश्चियन मिशनरी द्वारा एक मेडिकल सेंटर चलाया जाता है। रात में अपनी ड्यूटी करके पीड़िता नन वहीं सो गई। आरोप है कि देर रात दो लोगों ने कमरे में प्रवेश किया और वहां रहने वाली 46 वर्षीय नन के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया।'

ईसाई समुदाय में आक्रोश

chhattisgarh nun sexually assaulted in medical center

सुबह इस घटना की जानकारी मेडिकल सेंटर में रहने वाली दूसरी महिलाओं को हुई और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

ज‌िले के पुलिस अधीक्षक बद्री नारायण मीणा का कहना है कि फिलहाल मेडिकल रिपोर्ट नहीं आ पाई है लेकिन पुलिस ने आरंभिक बयान और सबूतों को आधार बना कर जांच शुरू कर दी है।

इधर इस घटना के बाद ईसाई समुदाय में आक्रोश का वातावरण बना हुआ है। शनिवार की शाम इस घटना का विरोध करने के लिए बड़ी संख्या में लोग राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक पर एकत्र हुए। रविवार को इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन के लिए ईसाई समुदाय ने राजभवन तक मार्च करने की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के महासचिव अरुण पन्नालाल ने कहा है कि राज्य में जिस तरह से अल्पसंख्यक समाज पर हमले बढ़े हैं, यह उसका एक नमूना है और पुलिस को इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed