{"_id":"69fad4bb5641232a50631498bd28e737","slug":"chennai-woman-lawyer-marries-with-former-don","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या करने वाले कैदी के प्रेम में कैद हुई वकील, ब्याह रचाया","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
हत्या करने वाले कैदी के प्रेम में कैद हुई वकील, ब्याह रचाया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 03 Feb 2014 01:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु में 27 वर्षीय एक महिला वकील ने हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे एक व्यक्ति के साथ शादी रचाई है। मद्रास हाई कोर्ट ने इस शादी के लिए आवश्यक अनुमति देने के साथ ही दूल्हे को 10 दिन की छुट्टी भी दी है।
विज्ञापन
दुल्हन अरुणा और दूल्हा सोमसुंदरम की शादी व्यासारपडी में एक मैरिज हॉल में हुई। दोनों आपस में दूर के रिश्तेदार हैं। नवदंपत्ति को आशीर्वाद देने के लिए दोनों के परिजन और दोस्त मौजूद थे।
विज्ञापन
15 हत्याओं का आरोप
42 वर्षीय सोमसुंदरम पर कम से कम 15 हत्याओं का आरोप है। दिसंबर 2001 में सोमसुंदरम ने विधायक एम बलान की हत्या कर दी थी। उसमें कोर्ट ने उसे दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। उसने और उसके गैंग ने हत्या के बाद बलान का शव जला दिया था।
विज्ञापन
शादी के लिए 10 दिन की छुट्टी
डिविजनल बेंच के आदेश के बाद अरुणा ने मद्रास हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी और दूल्हे के लिए एक महीने की विशेष छुट्टी की अपील की थी। हालांकि हाई कोर्ट ने सोमसुंदरम को 10 दिन की छुट्टी दी।
सोमसुंदरम को पुजहाल जेल से शनिवार को रिहा किया गया था और उसे अब 10 फरवरी को शाम 7 बजे तक वापस जेल लौटना होगा। जान के खतरे को देखते हुए कोर्ट ने सोमसुंदरम को आवश्यक सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश पुलिस को दिया है।
जेल में की बीए की पढ़ाई
जेल से रिहा होने पर सोमसुंदरम ने कहा था कि वह सामान्य जीवन जीना चाहता है। जेल में ही उसने बीए की परीक्षा पास की है। वह नियमित योग करता है।