{"_id":"73b84f5db4f92a5b37dd5a629d492c48","slug":"chennai-lover-sets-woman-on-fire-both-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिसने जलाया, प्रेमिका ने उसे गले लगाया","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
जिसने जलाया, प्रेमिका ने उसे गले लगाया
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 27 Jan 2014 04:35 PM IST
विज्ञापन
एक विधवा युवती का पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम संबंध था। युवक उसे एक अन्य व्यक्ति से बात करता देख नाराज हो गया। उसने केरोसिन तेल डालकर महिला को जिंदा जला दिया और भागने लगा।
विज्ञापन
आग में जलती महिला ने उय युवक को दबोच लिया, जिससे दोनों ही जलने लगे। स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दोनों की ही मौत हो गई।
विज्ञापन
शादी के लिए ड्रामा: बंधक बना गर्लफ्रेंड के कपड़े उतरवाए
विज्ञापन
यह घटना चेन्नई के वाशरमेनपट इलाके की है।
टीओआई के अनुसार, पुलिस को दिए बयान में 34 वर्षीय पीड़िता ने बताया था कि उसके पार्टनर ने उसे आग लगाई थी। जिससे वह डर गई और उससे लिपट गई।
'चाचा ने मुझसे कई बार किया गंदा काम'
पुलिस ने बताया कि मलार उर्फ थंगा मलार का पति प्रकाश कुख्यात बदमाश था। उसकी मौत के बाद मलार अपने पड़ोसी राजा के साथ रहने लगी। लेकिन कुछ समय बाद वह राजेंद्रन के करीब आ गई। इस बात की भनक राजा को लगी तो उसने मलार से राजेंद्रन से रिश्ते खत्म करने को कहा। इस बात पर दोनों में अक्सर झगडा़ होने लगा।
घर से भगा ले गया जयपुर, लूटी किशोरी की अस्मत
राजा ने 24 जनवरी को मलार को राजेंद्रन के साथ देखा। इस बात पर शाम में दोनों के बीच झगड़ा हुआ तब मलार ने राजा से कहा कि वह उसका पति नहीं है, अपने काम से काम रखो।
तभी राजा ने मलार के ऊपर केरोसिन तेल उड़ेल दिया और आग लगा दी। वह भागने की कोशिश कर ही रहा था तभी मलार ने उसे दबोच लिया। दोनों जलने लगे। दोनों की चीखें सुनकर आसपड़ोस के लोग वहां पहुंचे, आग बुझाई और उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
इलाज के दौरान मलार की उसी रात मौत हो गई, जबकि शनिवार सुबह डॉक्टरों ने राजा को मृत घोषित कर दिया।