फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   chennai father gets 16 years jail for raping daughter

बाप बना हैवानः कॉलेज जाने तक किया बेटी से रेप

Tue, 21 Jan 2014 12:15 PM IST
Updated Tue, 21 Jan 2014 12:15 PM IST
विज्ञापन
chennai father gets 16 years jail for raping daughter

एक पिता अपनी बेटी का पांच साल तक यौन शोषण करता रहा। जब वह कॉलेज जाने लगी तो भी उसने बेटी से रेप किया।

विज्ञापन


जब पीड़ित लड़की ने मां को बाप की दरिंदगी बताई तो मां ने इसका विरोध किया। इस पर दरिंदे बाप ने पूरे परिवार के कत्ल की धमकी दी।

चेन्नई की एक अदालत ने आरोपी पिता को 16 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

नशीली कोल्डड्रिंक पिला रेप की को‌शिश

chennai father gets 16 years jail for raping daughter

अभियोजन पक्ष के अनुसार, खेलकूद का साजो सामान बेचने वाला ए‌क दूकानदार 2007 में अपनी बड़ी बेटी का यौन शोषण करना शुरू किया। तब वह नौवीं में पढ़ती थी। ए‌क दिन उसने बेटी को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाई। जब बेटी की आंख खुली तब उसे लगा कि उसके बाप ने उससे रेप की को‌शिश की।

ऐसे ही 2010 में आरोपी पिता लड़की को सिनेमा दिखाने ले गया और उससे छेड़छाड़ किया। उसके अगले ही दिन उसने बेटी को फोन किया और उससे अपने प्यार के बारे में बताया। साथ ही किसी से इसके बारे में जिक्र करने पर गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्लब में भी लूटनी चाही अस्मत

chennai father gets 16 years jail for raping daughter

टीओआई के अनुसार, एक बार लड़की की मां किसी के श्रद्धांजलि में गई थी तब उसके पिता ने उससे रेप की कोशिश की। व‌ह उसे एक क्लब में भी ले गया, वहां भी रेप की कोशिश की।

जब उसने अपनी मां से घटना की जानकारी दी तो उसने इसका विरोध किया। आरोपी बाप ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान वह बेटी का यौन शोषण करता रहा।

विज्ञापन

और फिर एक दिन...

chennai father gets 16 years jail for raping daughter

2011 में लड़की कॉलेज जाने लगी, उसके बाद आरोपी बाप ने एक ‌दिन उससे रेप किया। लड़की ने खुदकुशी की कोशिश की, फिर उसने छोटी बहन से बाप की दरिंदगी बताई।

ऐसा आरोप है कि उस दरिंदे ने अपनी छोटी बेटी से भी रेप की ‌कोशिश की। जिसके बाद पीड़ित लड़की ने फरवरी 2011 में महिला थाने में बाप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जज मीना सतीश ने आरोपी पिता को 16 साल कारावास और 25 हजार रुपए जुर्माने के सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed