यूपीः नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से ठगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से ठगी का मामला सामने आया है। असुरन चौक पर सेवन सीज शिपिंग नाम की कंपनी का ऑफिस खोलकर शिपिंग यार्ड में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से करोड़ों रुपये वसूल कर जालसाज फरार हो गए।
बुधवार को ठगी की जानकारी होने पर नौकरी के लिए रुपये देने वाले युवकों ने जमकर हंगामा किया और कंपनी के कथित डायरेक्टर को पकड़कर पुलिस हवाले कर दिया। डायरेक्टर के मुताबिक कंपनी का मालिक रुपये लेकर फरार हो गया है।
शाहपुर क्षेत्र के राधिका कॉम्प्लेक्स में सेवन सीज शिपिंग नाम की कंपनी का मार्च 2015 में ऑफिस खोला गया था। इससे पहले इस कंपनी का ऑफिस देवरिया के भीखमपुर रोड पर जनवरी में खुल चुका था। गोरखपुर ऑफिस के डायरेक्टर राजेंद्र नगर निवासी एसके राय थे।
कंपनी ने शिप यार्ड में नौकरी दिलाने का अखबारों में विज्ञापन दिया। गोरखपुर से तकरीबन 1100 युवकों ने आवेदन किया। युवकों के इंटरव्यू के बाद कंपनी ने उनसे मेडिकल जांच के नाम पर 6500 और सीडीसी (कांटिनेंट डिस्चार्ज सर्टिफिकेट) के नाम पर दो हजार रुपये लिए।
250 बेरोजगारों ने जमा कराए थे रुपए
कंपनी ने देवरिया के पते पर एक प्राइवेट बैंक में अकाउंट भी खोल रखा था जिसमें आवेदकों ने रुपये जमा किए। पुलिस लाइंस में रहने वाले सिपाही के बेटे सिद्धार्थ ने भी आवेदन किया था। जालसाजी का शक होने पर सिद्धार्थ दो दिन पहले अपने पिता को लेकर असुरन स्थित कंपनी के ऑफिस पहुंचा। जब उसने डायरेक्टर एसके राय को फोन करके रुपये लौटाने को कहा तो राय ने इन्कार कर दिया।
बुधवार को सिद्धार्थ, कौड़ीराम के शिवम पांडेय समेत नौकरी के लिए आवेदन करने वाले दो दर्जन से अधिक युवकों के साथ असुरन स्थित ऑफिस पर पहुंचा और डायरेक्टर एसके राय को पकड़ लिया और उसे लेकर कचहरी आए तथा ठगी की सूचना कैंट पुलिस को दी।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सिद्धार्थ ने बताया कि 250 युवकों को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर कंपनी ने 50 से 65 हजार रुपये जमा कराए थे। इलाके के एसओ अनिल उपाध्याय का कहना है कि कंपनी के एक डायरेक्टर को हिरासत
में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की
जाएगी।
मामले पर डायरेक्टर एसके राय का कहना है कि कंपनी का मालिक रुपये लेकर फरार हो गया। दो दिन से उसे फोन कर रहा हूं लेकिन फोन रिसीव नहीं कर रहा है।