फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   cheating with more than 200 unemployed youths in gorakhpur up

यूपीः नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से ठगी

Wed, 09 Sep 2015 05:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर Updated Wed, 09 Sep 2015 05:17 PM IST
विज्ञापन
cheating with more than 200 unemployed youths in gorakhpur up

गोरखपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से ठगी का मामला सामने आया है। असुरन चौक पर सेवन सीज शिपिंग नाम की कंपनी का ऑफिस खोलकर शिपिंग यार्ड में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से करोड़ों रुपये वसूल कर जालसाज फरार हो गए।

विज्ञापन


बुधवार को ठगी की जानकारी होने पर नौकरी के लिए रुपये देने वाले युवकों ने जमकर हंगामा किया और कंपनी के कथित डायरेक्टर को पकड़कर पुलिस हवाले कर दिया। डायरेक्टर के मुताबिक कंपनी का मालिक रुपये लेकर फरार हो गया है।
विज्ञापन


शाहपुर क्षेत्र के राधिका कॉम्प्लेक्स में सेवन सीज शिपिंग नाम की कंपनी का मार्च 2015 में ऑफिस खोला गया था। इससे पहले इस कंपनी का ऑफिस देवरिया के भीखमपुर रोड पर जनवरी में खुल चुका था। गोरखपुर ऑफिस के डायरेक्टर राजेंद्र नगर निवासी एसके राय थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने शिप यार्ड में नौकरी दिलाने का अखबारों में विज्ञापन दिया। गोरखपुर से तकरीबन 1100 युवकों ने आवेदन किया। युवकों के इंटरव्यू के बाद कंपनी ने उनसे मेडिकल जांच के नाम पर 6500 और सीडीसी (कांटिनेंट डिस्चार्ज सर्टिफिकेट) के नाम पर दो हजार रुपये लिए।

250 बेरोजगारों ने जमा कराए थे रुपए

cheating with more than 200 unemployed youths in gorakhpur up

कंपनी ने देवरिया के पते पर एक प्राइवेट बैंक में अकाउंट भी खोल रखा था जिसमें आवेदकों ने रुपये जमा किए। पुलिस लाइंस में रहने वाले सिपाही के बेटे सिद्धार्थ ने भी आवेदन किया था। जालसाजी का शक होने पर सिद्धार्थ दो दिन पहले अपने पिता को लेकर असुरन स्थित कंपनी के ऑफिस पहुंचा। जब उसने डायरेक्टर एसके राय को फोन करके रुपये लौटाने को कहा तो राय ने इन्कार कर दिया।

बुधवार को सिद्धार्थ, कौड़ीराम के शिवम पांडेय समेत नौकरी के लिए आवेदन करने वाले दो दर्जन से अधिक युवकों के साथ असुरन स्थित ऑफिस पर पहुंचा और डायरेक्टर एसके राय को पकड़ लिया और उसे लेकर कचहरी आए तथा ठगी की सूचना कैंट पुलिस को दी।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सिद्धार्थ ने बताया कि 250 युवकों को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर कंपनी ने 50 से 65 हजार रुपये जमा कराए थे। इलाके के एसओ अनिल उपाध्याय का कहना है कि कंपनी के एक डायरेक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

मामले पर डायरेक्टर एसके राय का कहना है कि कंपनी का मालिक रुपये लेकर फरार हो गया। दो दिन से उसे फोन कर रहा हूं लेकिन फोन रिसीव नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed