फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   cheating_mps and mlas_andhra pradesh

जालसाज, जो नेताओं को बनाता है शिकार

Fri, 22 Nov 2013 01:12 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 22 Nov 2013 01:12 PM IST
विज्ञापन
cheating_mps and mlas_andhra pradesh

पुलिस ने एक ऐसे जालसाज को गिरफ्तार किया है, जो सिर्फ नेताओं को ही अपना शिकार बनाता है। उसे सांसदों और विधायकों से जालसाजी के मामले में 17 बार गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन


इस बार उसने कांग्रेस और तेलुगू देशम पार्टी के नेताओं को अपना निशाना बनाया है। मामला आंध्र प्रदेश का है।

टीओआई के अनुसार, सेंट्रल क्राइम सेंटर के अधिकारियों ने आरोपी थोटा बालाजी नायडू को कांग्रेस सांसद वी हनुमंत राव, पल्लवी गोवर्धन रेड्डी और तेलगु देशम पार्टी के सांसद देवेंद्र गौड़ से जालसाजी के आरोप में हैदराबाद से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपी ने इन तीनों सांसदों से उनके निर्वाचन क्षेत्र के युवाओं को रोजगार देने का वादा किया। उसके लिए उसने लोगों से रुपए भी ले लिए।

अधिकारियों ने बताया कि ओरापी एनटीपीसी में कार्यरत था। वह सांसदों और विधायकों को फोन कर खुद को राजीव किरनालु का प्रोजेक्ट निदेशक बताता था। उनसे अपने क्षेत्र के बेरोजगार लोगों को नौकरी के लिए आवेदन भेजने को कहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पंजीकरण के नाम पर बेरोजगारों से रुपए लेता था और मोटी रकम होने के बाद फरार हो जाता था। इस तरह उसने 22 सांसदों और विधायकों को धोखा दिया और छह लाख 31 हजार रुपए बनाए। इसके लिए 17 बार उसके गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed