पाकिस्तानी पत्रकार चांद नवाब की कराची पुलिस ने की पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल में आई सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' से चर्चा में आए पाकिस्तानी पत्रकार चांद नवाब की कराची रेलवे पुलिस ने पिटाई कर दी। वे ईद के मौके पर ट्रेन में टिकटों की काला बजारी पर खबर दिखाने की तैयारी कर रहे थे।
चांद नवाब ने मीडिया को बताया है कि करांची रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले लोगों से गलत पैसे लिए जा रहे थे। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के आसपास मौजूद गंदगी की खबर उनके चैनल 92 न्यूज ने दिखाई थी, जिससे खफा होकर पुलिस ने उनकी पिटाई कर दी।
चांद नवाब ने बताया है कि उनकी पिटाई की खबरें टीवी चैनलों पर चलने पर अभिनेता सलमान खान को इस बारे में पता चला तो उन्होंने फोन किया और सलामती की खबर ली।
देखिए पिटाई का वीडियो-
VIDEO: Popular Pakistani TV reporter Chand Nawab beaten up by Karachi Railway Police (courtesy: Pak media) pic.twitter.com/kKK0S3iudq
— ANI (@ANI_news) September 22, 2015
जानिए कैसे प्रसिद्ध हुए चांद नवाब?
चांद नवाब ने बताया कि पिटाई की खबर पर सलमान खान ने फोन किया और पूछा कि ज्यादा चोट तो नहीं लगी। इसके अलावा फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान और चांद नवाब का किरदार निभाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी फोन कर उनकी खैरियत जानी।
चांद नवाब ने कहा कि वो सलामत हैं और उनके साथ ऐसा अक्सर होता रहता है। गौरतलब है कि फिल्म बजरंगी भाईजान में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पत्रकार चांद नवाब की भूमिका निभाई थी और फिल्म में रिपोर्टिंग करते हुए चांद नवाब का अभिनय किया था जिसे लेकर चांद नवाब ने सलमान खान और फिल्म के निर्देशक कबीर खान से मुआवजा मांगा था।
बजरंगी भाईजान फिल्म से चर्चा में आने से पहले चांद नवाब अपने एक वीडियो के जरिए चर्चा में आए थे। यूट्यूब में मौजूद चांद नवाब के इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।
देखिए चांद नवाब का ये खास वीडियो
चांद नवाब के इस वीडियो की खास बात यह है कि इसे देखकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक सकता। आप भी देखिए ये मजेदार वीडियो-