फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   cctv capture image of thief who came for shopping

कार चुराकर शॉपिंग करने आए चोर कैमरे में हुए कैद

Mon, 26 Oct 2015 08:40 AM IST
Updated Mon, 26 Oct 2015 08:40 AM IST
विज्ञापन
cctv capture image of thief who came for shopping

दिल्ली के त्रिवेणी नगर से शनिवार रात कुलदीप पाल की स्विफ्ट कार चुराकर आगरा के एमजी रोड पर स्थित ओपी ज्वेलर्स शोरूम में शापिंग करने पहुंचे तीन चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। कुलदीप ने कार में लगे जीपीएस से इनकी लोकेशन ट्रेस की। अगर, हरीपर्वत थाना पुलिस थोड़ी सी चूक न करती तो चोर शोरूम में ही पकड़ लिए जाते।

विज्ञापन


हालांकि वे कार छोड़कर भाग निकले। कार चोरी होते ही कुलदीप लोकेशन ट्रेस करने में लगे थे। रविवार दोपहर 11:30 बजे लोकेशन आगरा के दयालबाग की आई। दो घंटे बाद चोर पहुंच गए एमजी रोड पर ओपी ज्वेलर्स शोरूम में। इससे पहले पास में जींस और टीशर्ट खरीदी।
विज्ञापन

पुलिस उनकी तलाश कर रही

cctv capture image of thief who came for shopping

कुलदीप ने फोन से इसकी सूचना अपने आगरा के साकेत कालोनी निवासी दोस्त जितेंद्र तोमर को दी। वे हरिपर्वत थाना से चीता मोबाइल लेकर शोरूम की ओर चले। लेकिन पुलिस ओपी ज्वेलर्स नाम के दूसरे शोरूम पर पहुंच गई। कुलदीप सही जगह पर पहुंचे।

उस समय चोर जा रहे थे। उन्होंने शोरूम के गेट पर उनसे कार के बारे में पूछताछ की तो तीनों भाग निकले। थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। कार की नंबर प्लेट बदली हुई थी। पुलिस ने इसे कब्जे में ले लिया।

उधर, शापिंग करते चोर शोरूम के कैमरों में कैद हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। माना जा रहा है कि इनका ताल्लुक दयालबाग में किसी से हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed