शीना बोरा हत्याकांडः इंद्राणी समेत दो पर FIR दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीना बोरा हत्याकांड में सीबीआई ने मंगलवार को उसकी मां इंद्राणी मुखर्जी और दो अन्य लोगों के खिलाफ हत्या की साजिश रचने का केस दर्ज कर इस हाई प्रोफाइल मामले की जांच शुरू कर दी।
दस दिन पहले महाराष्ट्र सरकार ने मामले की जांच सीबीआई से कराने का ऐलान किया था। इंद्राणी के अलावा उसके पूर्व पति संजय खन्ना और ड्राइवर श्यामवर राय का भी नाम एफआईआर में दर्ज किया गया है।
इन आरोपियों पर आपराधिक षड्यंत्र, हत्या, अपहरण, साक्ष्य मिटाने, आर्म्स एक्ट आदि के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी सीबीआई द्वारा जारी बयान में दी गई है।
ये है मामला
मालूम हो कि 25 वर्षींय शीना बोरा की हत्या 24 अप्रैल 2012 को हुई थी। उसके शव को अगले दिन रायगढ़ के जंगल में ले जाकर जला दिया गया था।
इसमें मुंबई पुलिस ने शीना की मां इंद्राणी को नामजद कर गिरफ्तार किया था। इंद्राणी मुखर्जी स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी की पत्नी हैं।