फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   CBI court summons Kanpur tea vendor for questioning in Vyapam sc

व्यापम घोटाला: कानपुर के चाय वाले को पहुंचा CBI का समन

Mon, 11 Jan 2016 04:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 11 Jan 2016 04:15 PM IST
विज्ञापन
CBI court summons Kanpur tea vendor for questioning in Vyapam sc

कानपुर के एक चाय वाले को सीबीआई ने समन भेजा है। मध्यप्रदेश के सागर से सीबीआई ने यूपी के कानपुर में लाला लाजपत राय अस्पताल के बाहर चाय की दुकान चलाने वाले राजू को बहुचर्चित व्यापम घोटाले में अदालत में हजिर होने को कहा है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक चाय वाले राजू को आगामी 13 जनवरी को कोर्ट में पेश होना है। अभी तक कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल कॉलेज के छात्र सीबीआई जांच की जद में थे।
विज्ञापन


लेकिन सूत्रों की मानें तो मध्य प्रदेश का एक सिपाही राजू के पास आया और उसे सीबीआई कोर्ट में हाजिर होने के लिए कहा।

सीबीआई कोर्ट में बुलाए जाने को लेकर राजू सदमे की हालत में है। राजू ने मीडिया को बताया कि उसने कुछ भी गलत नहीं किया है और उसे व्यापम तक के बारे में पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस वाले साधे हैं चुप्पी-राजू

CBI court summons Kanpur tea vendor for questioning in Vyapam sc

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक राजू करीब 20 साल से लाला लाजपत राय अस्पताल के सामने चाय की दुकान चला रहा है। राजू के मुताबिक वो आज तक मध्य प्रदेश भी नहीं गया है। उसने कहा है कि अचानक से उसे कोर्ट में हाजिर होने का आदेश मिला है जिससे वो और उसके परिवार वाले परेशान है।

वहीं सीबीआई के अधिकारी और स्थानीय पुलिस और राजू को समन का कारण बताने के बारे में चुप्पी साधे हुए हैं।

मध्य प्रदेश की एसटीएफ ने व्यापम मामले में कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी कॉलेज के 54 छात्रों की लिस्ट सीबीआई को सौंपी है। आरोपी छात्र 2009 से 2014 बैच के हैं। इनमें 22 छात्र दोबारा से कॉलेज ज्वाइन कर चुके हैं।

6 छात्र जेल में हैं और 8 लापता चल रहे हैं। बाकी बचे 18 छात्रों की कोई जानकारी न तो कॉ़लेज प्रशासन के पास है और न ही पुलिस के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed