फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   cbi arrested culprit who have 500 porn mms

CBI के हत्थे चढ़ा 'पोर्न किंग', मिले 500 MMS

Fri, 15 May 2015 07:07 PM IST
Updated Fri, 15 May 2015 07:07 PM IST
विज्ञापन
cbi arrested culprit who have 500 porn mms

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बंगलूरू से एक कथित पोर्न सरगना को गिरफ्तार किया है। सोशल मैसेज प्लेटफार्मों पर प्रसारित हो रही अश्लील एमएमएस क्लिप मामले की जांच के दौरान यह गिरफ्तारी हुई है।

विज्ञापन


सीबीआई के सूत्रों के अनुसार, कौशिक कुओनार को बृहस्पतिवार शाम चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया। तलाशी अभियान के दौरान सीबीआई की टीम को गुप्त तरीके से फिल्माई गई 500 से ज्यादा पोर्न क्लिप मिली हैं। यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद की जा रही जांच का हिस्सा है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद के एक एनजीओ द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश एचएल दत्तू को एक पत्र के साथ एक पैन ड्राइव में भेजी गई नौ क्लिप के बाद इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीर्ष अदालत ने सीबीआई को मामले की जांच करने का आदेश दिया था। हालांकि अभी तक सीबीआई की जांच अंधेरे में चल रही थी क्योंकि किसी भी क्लिप में उसे फिल्माने का समय, स्थान और उसमें दिख रहे लोगों की जानकारी नहीं थी।

वीडियो को अपलोड करने की जगह का पता लगाया

cbi arrested culprit who have 500 porn mms

सीबीआई ने इस मामले में सोफेस्टिकेटेड फोरेंसिक सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हुए इन वीडियो को अपलोड करने की जगह का पता लगाया। ये वीडियो सोशल मैसेजिंग प्लेटफार्म पर वायरल हो गए थे। एजेंसी को दी गई नौ क्लिप में से तीन का संबंध कुओनार से निकला। वहीं एक अन्य क्लिप के मामले में ओडिशा से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, छापे के दौरान आधुनिक एडिटिंग सॉफ्टवेयर, गुप्त कैमरे और दूसरे उपकरण मिलने से सीबीआई के अधिकारी हैरान थे। इन सभी का इस्तेमाल इन वीडियो को तैयार करने में किया जाता था।

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किया गया संदिग्ध एक संपन्न परिवार से है। एक अधिकारी ने शुरुआती पूछताछ की जानकारी देते हुए बताया कि ‘किसी वेब पेज पर अश्लील वीडियो को क्लिक करने अथवा उसे देखने पर कुओनार को पैसा मिलता था।’ सूत्रों के अनुसार, आगे की जांच के लिए उसे दिल्ली लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed