Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Case against SP leader in BSP worker murder case

बसपा कार्यकर्ता की हत्या, सपा नेता पर केस दर्ज

Mon, 27 Jul 2015 01:52 PM IST
Updated Mon, 27 Jul 2015 01:52 PM IST
विज्ञापन
Case against SP leader in BSP worker murder case

गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र के करमा गांव में जमीन की रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने बसपा कार्यकर्ता की सोते समय गला काटकर हत्या कर दी है। घटना के विरोध में रविवार सुबह मनकापुर-बभनान मार्ग के करमा चौराहे पर ग्रामीणों ने रास्ता जाम करने का प्रयास किया।

विज्ञापन


इस बीच गौरा विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रभारी प्रभात वर्मा समेत अन्य पार्टी नेताओं ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस पर वे शांत हो गए। इस मामले में छपिया थाने में सपा नेता समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। छपिया थाना क्षेत्र के करमा गांव के मजरा कुर्मी पुरवा का रहने वाले जिलेदार ने बताया कि उसका बड़ा भाई फौजदार वर्मा (36) गांव में ही बभनान मसकनवां मार्ग पर आटा चक्की चलाता था।
विज्ञापन


फौजदार का इसी गांव के रहने वाले राम अदालत से एक बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार देर रात परिवार के सभी लोग सो गए थे। फौजदार वर्मा घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। तभी देर रात करीब 11 बजे राम अदालत ने अपने दो साथियों के संग बांका व लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने फौजदार को मारपीट कर तख्त से जमीन पर गिरा दिया और बांके से गला काटकर हत्या कर दी। चीख-पुकार सुनकर पति को बचाने दौड़ी शुभावती (33) पर भी हमलावरों ने प्रहार करने का प्रयास किया।

Trending Videos

सपा नेता पर केस दर्ज

Case against SP leader in BSP worker murder case

शुभावती के शोर मचाने पर परिवारीजन दौड़े तो हमलावर भाग निकले। जिलेदार वर्मा ने बताया कि उसका भाई फौजदार बसपा का कार्यकर्ता है। उसके मुताबिक हत्या में समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जगदीश यादव भी शामिल थे।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार सुबह मनकापुर बभनान मार्ग के करमा चौराहे पर रास्ता जाम करने का प्रयास किया। इसी बीच मौके पर पहुंचे गौरा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी प्रभात वर्मा ने लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया तो वे शांत हो गए।

परिवारीजनों व ग्रामीणों में हत्या में छपिया थाने के एक सिपाही की भूमिका को लेकर काफी आक्रोश था। थानाध्यक्ष ने लोगों को सिपाही के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मामले में जिलेदार ने छपिया थाने में राम अदालत,जगदीश यादव व दिलीप के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थानाध्यक्ष छपिया आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फौजदार की हत्या होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed