21 साल की लड़की का रेप कर जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ई का काम करने वाले शख्स ने कथित तौर पर 21 साल की लड़की का बलात्कार का किया और फिर उसे आग लगा दी। घटना के बाद से आरोपी फरार था जो रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
मिड डे के अनुसार, मुंबई के मालवानी इलाके में आरोपी ने पिछले सप्ताह घटना को अंजाम दिया था। घटना से पीड़िता बुरी तरह से जल गई थी जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पीड़िता की मौत के बाद पुलिस को पीड़िता का बलात्कार होने का संदेह हुआ और इसी नजरिए से मामले की जांच की गई तो कई बातें सामने आने लगीं। आरोपी के घर से इस्तेमाल किए गया कंडोम जैसे कई चीजें मिली हैं।
आरोपी बोला, 'सहमति से किया सेक्स'
पीड़िता का बलात्कार करने और उसे जलाने के बारे पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो उसने रेप करने और जलाने के आरोपों को खारिज दिया। लेकिन उसने यह भी कहा कि उन दोनों ने सहमति से सेक्स किया था।
पुलिस पुलिस ने आरोपी के घर में तलाशी ली तो डस्टविन में इस्तेमाल किया गया कंडोम मिला जिससे पुलिस को मामले में संदेह गहरा गया।
पुलिस को संदेह है कि आरोपी अजमल सलीम सिद्दीकी जोकि मालवानी इलाके का ही रहने वाला है और बढ़ई का काम करता है। आरोपी को पुलिस ने तब गिरफ्तार किया जब पीड़िता के पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने आरोपी को कई दफा पीड़िता के घर आते-जाते देखा है।
इसके अलावा पीड़िता के घर से अखबार का एक टुकड़ा भी मिला जो जिसमें आरोपी का मोबाइल नंबर लिखा था। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की तफ्शीश कर रही है।