सांसद के बेटे को लूटने वाली कॉलगर्ल गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के अमरोहा से भाजपा सांसद कंवर सिंह
कॉलगर्ल सप्लाई करने वाले एजेंट को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि, अभी तक लूट को अंजाम देने वाली कार के ड्राइवर का पता नहीं चल सका है। उसने अपना मोबाइल बंद कर रखा है, जिसकी वजह से पुलिस को उसे ट्रेस करने में वक्त लग रहा है।
मुंबई पुलिस के प्रवक्ता डीसीपी धनंजय कुलकर्णी ने बताया कि वाकोला पुलिस ने एस्कॉर्ट सर्विस के एजेंट अशोक अभिषेक प्रसाद को बुधवार रात मुंबई से सटे मीरा रोड से गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने उसे बृहस्पतिवार को बांद्रा कोर्ट में पेश किया। अदालत ने प्रसाद को पूछताछ के लिए 24 अगस्त तक पुलिस हिरासत में दे दिया है। आरोपी ने वाकोला पुलिस को कॉलगर्ल के बारे में इनपुट दिया है, जिसके आधार पर एक टीम उसके पीछे लगी हुई है।
सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को नहीं मिला सुराग
कॉलगर्ल और उसके ड्राइवर ने दो दिन पहले सांताक्रूज
के कालीना स्थित एक फाइव स्टार होटल के बाहर सांसद पुत्र को कथित तौर पर
चाकू की नोक पर लूट लिया था। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक मेहर सिंह तंवर ने
कॉलगर्ल बुलाने के लिए एस्कॉर्ट सर्विस को फोन किया था।
जब मेहर
होटल के बाहर आई कॉलगर्ल से मिलने पहुंचा तो कॉलगर्ल तथा उसके ड्राइवर ने
सांसद के बेटे को चाकू दिखाकर रुपयों की मांग की। घटना से सहमे मेहर ने
दोनों को डेढ़ लाख रुपये दे दिए।
मेहर ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन
करने के साथ बाद में खुद भी वाकोला थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया था।
हालांकि सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को ऐसा कुछ भी नहीं मिला है, जिससे यह पता
चल सके कि भाजपा सांसद के बेटे को लूटा गया है। सीसीटीवी में दिख रहा है
कि लड़की मेहर के साथ गाड़ी में घूमने गई। फिर दोनों साथ-साथ होटल की लॉबी
तक आते दिख रहे हैं।