फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   call centre employee give statement before magistrate in shakti mills gangrape

'गैंगरेप के बाद बॉयफ्रेंड ने किया था शादी का वादा'

Wed, 09 Oct 2013 02:18 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 09 Oct 2013 02:18 PM IST
विज्ञापन
call centre employee give statement before magistrate in shakti mills gangrape

मुंबई की शक्ति मील में गैंगरेप की शिकार कॉल सेंटर में काम करने वाली युवती ने मजिस्ट्रेट के सामने उस दिन की दरिंदगी को बयान किया है।

विज्ञापन


उसने बताया कि दिल दहला देने वाली इस वारदात के बाद उसने अपने बॉयफ्रेंड से कहा था कि इस घटना से मां को सदमा लग सकता है और वह खुदकुशी भी कर सकती है। वह भी खुदकुशी कर लेगी। तब उसके बॉयफ्रेंड ने साथ न छोड़ने और शादी का वादा किया।
विज्ञापन


फिर बॉयफ्रेंड ने अपना वादा भी निभाया। दोनों ने शादी कर ली।

पुलिस ने बयान सहित 365 पृष्ठों का आरोप पत्र एडिशनल मेट्रोपोलियन मजिस्ट्रेट पाडवाड की अदालत में मंगलवार को पेश किया।

टीओआई
के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि घटना के बारे में मां को सूचना देने में वह डर रही थी। इसलिए वह और उसके पति ने छत्तीसगढ़ के एक गांव में एक दोस्त के घर जाने का फैसला किया। वे दोनों उस दोस्त के घर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस महीने वह हमेशा मां को फोन कर बताती रहती थी कि वह ठीक है लेकिन उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं है। घर आकर वह सब बात बताएगी।

करीब एक माह बाद दोनों वापस आ गए और फिर पीड़िता ने मां को गैंगरेप के बारे में बताया। बेटी से गैंगरेप की वारदात सुनकर मां सदमे में आ गई। वह मूर्छित हो गई। दो दिन बाद जब वह ठीक हुई तो वे थाने में शिकायत के लिए गए। युवती से इस साल जुलाई में गैंगरेप हुआ था।

पुलिस ने आरोपी सलीम अंसारी, मोहम्मद कासिम, विजय्ा, उसका नाबालिग भतीजा और अशफाक शेख के खिलाफ आरोप पत्र पेश किया, उस वक्त पांचों आरोपी कोर्ट में मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed