फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   call centre employee gangraped in Bengaluru

बंगलुरुः कॉल सेंटर कर्मी से चलती कार में गैंगरेप

Tue, 06 Oct 2015 02:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 06 Oct 2015 02:49 PM IST
विज्ञापन
call centre employee gangraped in Bengaluru

बंगलुरु के एक कॉल सेंटर में काम करने वाली महिला से चलती गाड़ी में गैंगरेप करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


इंडिया टुडे के अनुसार, तीन अक्टूबर की रात को पीड़िता ऑफिस से निकलकर मडीवाला इलाके में किसी ऑटो के इंतजार में खड़ी थी तभी उसके पास एक छोटी बसनुमा वैन आकर रुकी। वैन में पहले से दो लोग सवार थे। यह मामला दक्षिण पूर्वी बंगलुरु का है।

वैन में सवार लोगों ने महिला से पूछा कि वह कहां जाना चाहती है और महिला ने जब जवाब दिया तो उन्होंने कहा कि वो लोग भी उसी रास्ते से जा रहे हैं इसलिए वो उसे उसके गंतव्य तक छोड़ देंगे। इसके बाद कॉल सेंटर में काम करने वाली महिला वेन सवारों के झांसे में आकर वैन में बैठ गई।

विज्ञापन

चाकू दिखा सुनसान इलाके में ले गए और फिर..

call centre employee gangraped in Bengaluru

पीड़‌िता मध्य प्रदेश से की रहने वाली है। पीड़िता जब वैन में बैठ गई तो उसे चाकू की नोक पर आरोपियों ने एक सुनसान इलाके में ले गए और फिर वहां उसका गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपियों ने महिला को जहां से उठाया था वहीं पर फेंक कर चले गए।

कुछ देर बाद पीड़िता ने किसी तरह से घटना के बारे में अपने दोस्तों को बताया जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने मामले पर कहा है कि इस घटना के बारे में लोगों से पूछताछ की जा रही है और जिस इलाके से महिला को गाड़ी में बैठाया गया था उसे इलाके सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed