फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   cab driver shoots objectionable video of woman in cab

कैब में सोई महिला, डोल गई ड्राइवर की नीयत

Tue, 27 Jan 2015 03:26 PM IST
Updated Tue, 27 Jan 2015 03:26 PM IST
विज्ञापन
cab driver shoots objectionable video of woman in cab

राजधानी दिल्ली में उबर कैब में युवती से रेप की घटना का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि हैदराबाद में भी ऐसी ही शर्मनाक घटना सामने आ गई। हैदराबाद पुलिस ने आरोपी कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी कैब ड्राइवर गाड़ी चलाने के दौरान महिला यात्री का वीडियो बना रहा था। उस वक्त महिला कैब की आगे वाली सीट पर सो रही थी।

ड्राइवर की इस शर्मनाक करतूत का खुलासा तब हुआ जब आईटी कॉरीडोर के पास तैनात पुलिस टीम ने कैब ड्राइवर को गाड़ी चलाने के दौरान मोबाइल से बगल में बैठी महिला यात्री का वीडियो बनाते हुए देखा।

विज्ञापन

मोबाइल में मिला सात मिनट का वीडियो

cab driver shoots objectionable video of woman in cab

घटना सामने आने के बैद पुलिस उपायुक्त रमा राजेश्वरी आर ने कहा कि बीपीओ में काम करने वाली महिला कैब में आगे वाली सीट पर बैठी हुई थी। कुछ ही देर में उसे नींद आने लगी और वह कैब में झपकी लेने लगी।

आरोपी कैब ड्राइवर ने महिला को सोती हुई देखकर अपने फोन से उसका वीडियो बनाने लगा। कार चलाते वक्त वह वीडियो भी बनाता जा रहा था। पुलिस को उसकी हरकत पर शक हुआ तो उसकी कार रोकी और मोबाइल जब्त कर लिया। जांच के दौरान मोबाइल में महिला का सात मिनट का वीडियो मिला।

हालांकि इस मामले में महिला आरोपी ड्राइवर के खिलाप शिकायत नहीं दर्ज कराना चाहती थी, लेकिन बीपीओ फर्म के मैनेजर ने इसकी शिकायत दी, जिसके बाद ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed