{"_id":"bf6f5ccd16e50463b2cf028e1856216e","slug":"businessman-suicide-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी-बेटे की हत्या कर की खुदकुशी!","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
पत्नी-बेटे की हत्या कर की खुदकुशी!
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 20 Nov 2013 02:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मंगलवार रात एक हैंडलूम कारोबारी, उनकी पत्नी और बेटे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फ्लैट में मिला।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, हैंडलूट कारोबारी ने पत्नी और बेटे की हत्या कर खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है, लेकिन इस घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं है। पुलिस को मौके से एक तमंचा और तीन खाली खोखे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस का मानना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद ही वारदात का कारण हैं। इस संबंध में जांच की जा रही है।
इंदिरापुरम के ऑरेंज काउंटी में कारोबारी अंकुर गुप्ता (32) अपनी पत्नी सारिका (28) और बेटे पार्थ (8) के साथ रहते थे। उनकी मसूरी औद्योगिक क्षेत्र में तौलिया बनाने की फैक्ट्री है। कुछ दिनों से अंकुर के साथ उनका छोटा भाई अंकुश भी रह रहा था।
विज्ञापन
मंगलवार की देर रात जब अंकुश घर लौटा तो काफी देर तक फ्लैट का दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुला, जिस पर वह मास्टर चाबी से दरवाजा खोलकर फ्लैट में दाखिल हुआ।
बेडरूम में अंकुर, सारिका और पार्थ के खून से लथपथ शव पड़े थे। पार्थ का शव बेडरूम के दरवाजे पर पड़ा था, पत्नी सारिका का शव बाथरूम के अंदर और अंकुर का शव बेड पर पड़ा था। वहीं पर 315 बोर का तमंचा भी पड़ा था।
मौके पर पहुंचे एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शुरूआती जांच में मामल पति-पत्नी के बीच विवाद का लग रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और भी साफ हो सकेगी। मामले की जांच जारी है।