फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   business man dies after police assault

पुलिस वाले ने एक घूंसा मारा, चली गई जान

Sun, 15 Sep 2013 03:08 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 15 Sep 2013 03:08 PM IST
विज्ञापन
business man dies after police assault
मंडावली इलाके में पुलिस पिकेट पर चालान काटने को लेकर हुए विवाद के दौरान एक व्यवसायी की मौत हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने व्यवसायी के साथ बदसलूकी कर उसके सीने में घूंसा मार दिया जिससे वह दर्द से तड़पने लगा।

बजाए अस्पताल ले जाने के पुलिसकर्मियों ने व्यवसायी के नौकर से उसे घर ले जाने का दबाव बनाया। व्यवसायी ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। व्यवसायी के परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है। शव के पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड के गठन की सिफारिश की गई है।

मृतक की शिनाख्त अशोक कुमार ग्रोवर (50) के रूप में हुई है। अशोक परिवार के साथ 11/159 गीता कालोनी में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी शशि ग्रोवर, दो बेटी और एक बेटा है।
विज्ञापन


अशोक का गीता कालोनी के अलावा पांडव नगर में टेंट का कारोबार था। शुक्रवार शाम करीब 6.15 बजे वे अपने नौकर विजय के साथ स्कूटर पर पांडव नगर से गीता कालोनी लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय बगैर हेलमेट अशोक के साथ पीछे बैठा था। इस बीच मंडावली थाना क्षेत्र में साउथ गणेश नगर की पुलिस पिकेट पर दो पुलिस कर्मियों ने अशोक को रोक लिया।

कागजात मांगने के बाद पुलिस कर्मियों ने अशोक का चालान बनाना शुरू कर दिया। अशोक ने पुलिसकर्मियों से माफ करने का अनुरोध किया।

इस बात पर पुलिसकर्मी अशोक से बदसलूकी करने लगे। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ धक्का मुक्की शुरू कर दी। मना करने पर एक पुलिसकर्मी ने अशोक के सीने पर घूंसा मार दिया।

अशोक दर्द से तड़पने लगे। लेकिन पुलिसकर्मियों ने ड्रामा करने की बात कह कर विजय को जबरन एक ऑटो में अशोक के साथ बिठा दिया। विजय अशोक को लेकर पहले घर बाद में हेडगेवार अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


परिजनों ने घर आकर पुलिस को सूचना दी। काफी दबाव बनाने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लिया।  मामले पर कोई भी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed