'भ्रामक' फेसबुक पोस्ट पर व्यापारी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में पुलिस ने फेसबुक पर कथित भ्रामक पोस्ट डालने पर एक व्यापारी को मैसूर से गिरफ्तार गिया है।
रिपोर्टों के मुताबिक 32 वर्षीय दीपक कुलकर्णी ने 29 जून को फेसबुक पर एक मॉल के अंदर एक लड़की की हत्या की सीसीटीवी फुटेज फेसबुक पोस्ट की थी। इस पोस्ट को उन्होंने बैंगलुरु के एक मॉल की घटना बताया था।
इस पोस्ट के बाद स्थानीय पुलिस मॉल पहुंची और जांच की तो पाया कि वहां ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं मिली। बाद में पता चला कि यह श्रीलंका के एक मॉल की घटना का वीडियो था जिसे बैंगलुरु का बताकर पोस्ट कर दिया गया था।
आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज
बैंगलुरु पुलिस ने कथित फेसबुक पोस्ट के कारण ही व्यापारी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बाद में उन्हें ज़मानत पर रिहा कर दिया गया।
स्थानीय पत्रकार इमरान क़ुरैशी के अनुसार पुलिस ने शुक्रवार को दीपक कुलकर्णी को मैसूर में उनके घर से गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज किया गया है।
बेंगलुरु के डीसीपी (सेंट्रल) संदीप पाटिल ने इमरान कुरैशी को बताया, 'हमें गरुणा मॉल से शिकायत मिली थी कि उनका नाम बदनाम किया जा रहा है।'
उन्होंने कहा, 'आजकल फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे कई संचार माध्यम हैं जहां संदेश शेयर किए जाते हैं। कुछ संदेश भावनाएं भी आहत कर सकते हैं। लोगों को कोई भी मैसेज पोस्ट करने से पहले सावधान रहना चाहिए।'