यूपी में फिर हुई दरिंदगी, युवती का प्राइवेट पार्ट कूचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में बदायूं में दो बहनों से गैंग रेप के बाद हत्या कर शवों को पेड़ से लटकाने का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि उन्नाव में असोहा थाना क्षेत्र के हरिनामखेड़ा गांव के पास युवती की बेरहमी से हत्या की घटना प्रकाश में आई है।
हत्यारों की हैवानियत का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है उन्होंने युवती की हत्या करने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट को किसी वजनी चीज से कूच डाला। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए चेहरे को जला दिया।
युवती का शव बबूल की झाड़ियों से बरामद किया गया है। युवती से बलात्कार की आशंका जताई जा रही है।
युवती का शव मिलने से सनसनी
असोहा थाना क्षेत्र के हरिनामखेड़ा गांव के पास बुधवार सुबह बबूल की झाड़ियों के बीच करीब पच्चीस वर्षीय युवती का शव ग्रामीणों ने पड़ा देखा। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच की लेकिन युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई। कुछ समय बाद एसपी रतन कुमार श्रीवास्तव, एएसपी रामकिशुन यादव समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड ने भी तफ्तीश की। युवती के शरीर पर कमर से नीचे वस्त्र नहीं थे। कमर के ऊपर के कपड़े भी जल गए थे। जले हुए कपड़े और अंत:वस्त्र के कुछ जले टुकड़े शव के पास पड़े मिले। हत्या करने के बाद शव को पतावर डालकर जलाया गया। हत्यारों ने मृतका के प्राइवेट पार्ट को किसी वजनी चीज से कूच डाला था।
युवती से रेप की संभावना
एसपी ने मौके पर करीब तीन घंटे तक खुद मौजूद रहकर तफ्तीश की। उन्होने अलग-अलग टीम बनाकर कई बिंदुओं पर जांच के निर्देश दिए हैं।
एसपी का कहना है कि युवती की जिस बेरहमी से हत्या की गई है उससे अनुमान है किसी नजदीकी ने ही वारदात को अंजाम दिया है। मृतका के प्राइवेट पार्ट को जिस तरह वजनी चीज से कूचा गया है उससे हत्यारों के प्रतिशोध लेने का अनुमान लगाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि युवती से बलात्कार से भी नहीं इंकार नहीं किया जा सकता है। डॉक्टरों का पैनल बनाकर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसकी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई जा रही है। घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।