दुष्कर्म के बाद युवती को तेजाब से जलाया!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछनेरा थाना क्षेत्र के गांव में चार दिन से लापता छात्रा की लाश उसके घर के पीछे खेत में पड़ी मिली। छात्रा के साथ रेप की आशंका जताई गई है। उसका चेहरा भी तेजाब से झुलसा हुआ था। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने चौकी इंचार्ज को दौड़ा दिया।
तीन घंटे तक हंगामा होता रहा। बाद में एसपीआरए, सीओ ने हत्याकांड के जल्द खुलासे का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। इस मामले में गांव के ही एक व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। 19 वर्षीय छात्रा ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया था।
होली वाले दिन 17 मार्च की शाम वह घर से शौच को गई थी। उसके भाई ने बताया कि बहन के लापता होने की शिकायत किरावली चौकी पर की। मंगलवार को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। उन्होंने एक युवक पर शक भी जताया था।
रेप किए जाने की आशंका
शुक्रवार सुबह तकरीबन नौ बजे घर से सौ मीटर दूर स्थित एक खेत की मेड़ के पास छात्रा का शव नग्नावस्था में मिला। छात्रा के साथ रेप की आशंका जताई जा रही है। उसके चेहरे को तेजाब से झुलसाया गया था, ताकि पहचान न हो सके। कपड़े, चप्पल, हाथ का बैंड और टार्च लाश के पास ही पड़ी मिल गई। किरावली चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए।
गुस्साए ग्रामीणों ने दरोगा पर आरोपी से साठगांठ का आरोप लगाते हुए उसे दौड़ा दिया। तीन घंटे तक ग्रामीणों ने छात्रा का शव उठने नहीं दिया। मौके पर फोर्स के साथ पहुंची एसपीआरए बबीता साहू, सीओ अछनेरा ने हत्यारोपी की जल्द गिरफ्तारी की बात कही। इस पर ग्रामीण शांत हो गए।
सीओ ने बताया कि छात्रा के पिता ने गांव के ही युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। गुमशुदगी को हत्या में तरमीम किया गया है। रेप की पुष्टि के लिए स्लाइड सुरक्षित रखी जाएगी। शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।