सेना के अफसर पर रेप का आरोप, भीड़ ने जलाया होटल
ईरान के कुर्दिश शहर में एक होटल की महिला कर्मचारी की संदिग्ध मौत पर लोगों ने होटल को आग के हवाले कर दिया।
प्रदर्शनकारियों का दावा है कि महिला ने होटल के चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी क्योंकि एक ईरानी सेना का एक अफसर उसके साथ रेप करने का प्रयास कर रहा था।
इस मामले ने प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच संघर्ष को बढ़ा दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को भगाने के लिए आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया।
सोशल मीडिया पर चल रहा है अभियान
कूदने वाली महिला का नाम फरिनाज खोसरवानी बताया जा रहा है।
इस मामले के बाद से ही सोशल मीडिया पर #JusticeForFarinaz नाम से अभियान चलाया जा रहा है और प्रदर्शनकारियों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों की फोटो शेयर की जा रही है।
मुहाबत शहर के मेयर जाफर कटानी ने लोगों से अपील की है कि लोगों को जांच पूरी हो जाने का इंतजार करना चाहिए। फरिजाना के परिवारीजन जांच के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं।