चोर को सेल्फी लेना पड़ा महंगा, पहुंचा जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के लॉस एंजेल्स में एक चोर को चोरी करने के दौरान सेल्फी लेना इतना महंगा पड़ गया कि उसे इस सेल्फी के शौक ने जेल पहुंचा दिया।
मिरर के अनुसार, चोर एक घर में जब चोरी करने के लिए घुसा तो उसे एक आईफोन दिया जिसे उसने उठा लिया। आईफोन को देखते हुए उसने सेल्फी ली लेकिन इसी दौरान गल्ती से उस फोन का वीडियो रिकॉर्डिंग ऐप ऑन हो गया और उसकी हरकतों का वीडियो बनने लगा।
बतातें है कि इस फोन के मालिक को दूसरी तकनीक के जरिए फोन की वीडियो ऑन लाइन देखने की एक्सेस मिली हुई थी जिससे उसने वीडियो के जरिए चोर को चोरी करते देख लिया और उस वीडियो को पुलिस में सबूत के तौर पर पेश करते हुए उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।
पुलिस ने वीडियो जारी कर पकड़ा चोर
खास बाय यह रही चोर की इस वीडियो पुलिस में पब्लिक में जारी कर लोगों से आरोपी को पहचानने की अपील की जिसके बाद चोर पकड़ लिया गया।
वीडियो में पुलिस ने पाया कि जिस दौरान आरोपी शख्स एक घर में चोरी को अंजाम दे रहा था उस दौरान उस घर में एक महिला और करीब 15 साल की उम्र की दो लड़कियां घर में सो रही थीं।
हालांकि इस चोरी के दौरान किसी भी घर वाले को कोई नुकसान नहीं हुआ।