फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Bungling burglar caught after leaving phone

चोरी के बाद चोर भूल गया मोबाइल, पहुंच गया जेल

Wed, 29 Apr 2015 01:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Apr 2015 01:10 PM IST
विज्ञापन
Bungling burglar caught after leaving phone

एक स्मार्ट चोर ने चोरी की बड़ी योजना बनाई और इस योजना को उसने आईफोन पर भी कैद कर लिया। चोर अपनी योजना के मुताबिक एक घर में घुसा और उसने आभूषणों, हजारों पाउंड की नकदी और लैपटॉप पर हाथ साफ कर दिया। लेकिन वारदात वाले स्थान से काफी दूर निकल जाने के बाद जब चोर को अहसास हुआ कि उसने चोरी वाले स्थान पर गलती से अपना आईफोन छोड़ दिया है तो उसके होश उड़ गए।

विज्ञापन


टोनी बेथवे ने इस आईफोन में चोर ने चोरी की पूरी योजना लिख रखी थी। चोर फिर से उसी घर में घुसा लेकिन उसे जब वहां अपना आईफोन नहीं मिला तो उसने घर को जलाने की कोशिश की। चोर ने इस घर के दो पालतू कुत्तो की हत्या भी कर दी। वहीं आग लगने के चलते इस घर में 70,000 पाउंड का अतिरिक्त नुकसान भी हुआ।

विज्ञापन

जब छुट्टी से लौटे मकान मालिक तो खुला राज

Bungling burglar caught after leaving phone

जब मकान मालिक जॉन मेक्रोमेक छुट्टियों से लौटे तो घर ही हालत देख उनका सिर चकरा गया। पूरे घर में इधर उधर सामान बिखरा हुआ था। उन्हें घर पर एक आईफोन मिला, जिसमें चोरी की पूरी योजना सिलसिलेवार ढंग से लिखी थी।

इस फोन पर लिखी योजना ने न सिर्फ टोनी बेथवे को गुनहगार ठहराया बल्कि इस फोन ने उनकी पूर्व पत्नी डेबोरा बेथवे और पूर्व प्रेमिकाओं नताशा कार्डवेल और मैथ्यू हार्डी को भी कटघरे में खड़ा कर दिया।

टोनी बेथवे को इस वारदात के लिए चिचेस्टर क्राउन कोर्ट ने सात साल आठ महीने जेल की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed