फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Bulgarian hacker arrested in ATM who stole from Bill Gates

दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन को लूटने वाला गिरफ्तार

Sat, 11 Apr 2015 01:35 PM IST
Updated Sat, 11 Apr 2015 01:35 PM IST
विज्ञापन
Bulgarian hacker arrested in ATM who stole from Bill Gates

दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन बिल गेट्स के बैंक अकाउंट में सेंध लगाकर हजारों डॉलर उड़ाने वाले शख्स को एक बार फिर से गिरफ्तार किया गया है। हैकिंग और चोरी के मामले में जेल की सजा काट चुके आरोपी को इस बार एटीएम से चोरी करते पकड़ा गया है।

विज्ञापन


घटना फिलीपींस के क्वेजन सिटी की है। आरोपी कॉन्स्टैंटिन सिमेनॉव काव्राकोव (31) को गुरुवार रात एक एटीएम बूथ के अंदर गिरफ्तार किया गया जब वह फर्जी बैंक कार्ड के जरिए पैसे निकालने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन


क्रिमिनल इनवेस्टिगेशन एंड एंटी फ्रॉड डिटेक्शन ग्रुप ने कहा कि आरोपी को जब गिरफ्तार किया गया तो उसके पास काफी मात्रा में पैसा मिला जो उसने फर्जी कार्ड के जरिए निकाले थे। वह एशिया में भी साइबर क्राइम के लिए खासा मशहूर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी नामों से बनाए क्रेडिट कार्ड और करने लगा लूट

Bulgarian hacker arrested in ATM who stole from Bill Gates

अंग्रेजी वेबसाइट न्यूज इनफो के मुताबिक, फिलीपींस की पुलिस साइबर फ्रॉड और गैरकानूनी ऑनलाइन गेमिंग में विदेशियों की बढ़ती मिलीभगत का पर्दाफाश करने में जुटी है। पुलिस ने कॉन्स्टैंटिन को गिरफ्तार किया तो उसके पास से एटीएम कार्ड के अलावा क्रेडिट कार्ड और पैसे भी मिले।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने जॉन मैग्नो के नाम से फर्जी क्रेडिट कार्ड बनाए थे, जबकि रॉमेल पैमिंटन के नाम से सिटीबैंक का मास्टरकार्ड बनाया। इसी तरह दूसरे कार्ड भी फर्जी नामों से ही बनाए।

आरोपी को फिलीपींस के रिपब्लिक एक्ट 8484 के उल्लंघन और सरकारी कर्मचारी को रिश्वत देने का आरोपी बनाया गया है। वह कई सालों से फिलीपींस के लोगों के बैंक अकाउंट में सेंध लगा रहा था।

सुपर हैकर गैंग से जुड़ा है आरोपी?

Bulgarian hacker arrested in ATM who stole from Bill Gates

फिलीपींस क्रिमिनल इनवेस्टिगेशन एंड एंटी फ्रॉड डिटेक्शन ग्रुप के डायरेक्टर रेजनॉल्ड विलेनसैंटा ने बताया कि 2011 में आरोपी को बिल गेट्स के अकाउंट हैक कर हजारों डॉलर चोरी करने के आरोप में जेल भेजा गया है।

उसे जून में एटीएम और क्रेडिट कार्ड फ्रॉड, कार्ड क्लोनिंग, फाइनेंशियल फ्रॉड समेत कई आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को आशंका है कि वह बल्गारिया के सुपर हैकर ग्रुप से जुड़ा हुआ है। इंटरनेशनल साइबर क्राइम मे उसकी मिलीभगत के शक के चलते पुलिस उसे 2004 से ढूंढ़ रही थी।

2011 में आरोपी को एक अन्य हैकर के साथ पराग्वे से गिरफ्तार किया गया था जब वह फर्जी कार्ड के जरिए एक दुकान में खरीदारी कर रहा था। माना जा रहा है कि आरोपी एक बड़े गैंग का सरगना है। उसकी गिरफ्तारी के समय कई बैंकों के फर्जी कार्ड बरामद हुए थे।

2013 में उसे अमेरिका में ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड के आरोप में गिरफ्तार किया गया और न्यू जर्सी की एक अदालत ने उसे दो साल जेल की सजा सुनाई थी। जेल से बाहर आने के बाद वह फिर वारदातों को अंजाम देने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed