फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   bspleader_scold_hitwithbullet_injured

डांटने पर बसपा नेता को मारी गोली

Thu, 28 Nov 2013 09:01 PM IST
अमर उजाला, बिजनौर
अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 28 Nov 2013 09:01 PM IST
विज्ञापन
bspleader_scold_hitwithbullet_injured

एक बसपा नेता ने एक युवक को डांटा क्या वो इतना गुस्सा गया कि उसने बसपा नेता को गोली मार दी। गुस्से में मारी गई गोली बसपा नेता के सीने में जा घुसी है।

विज्ञापन


बसपा नेता को गुरुवार सुबह गोली मार दी गई। आरोप है कि जानलेवा हमले को पड़ोसी युवक ने डांटने से क्षुब्ध होकर अंजाम दिया। गोली सीने के पास लगी। घायल को गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मोहम्मदपुर देवमल की पूर्व ब्लॉक प्रमुख रितु सिंह का पति और बसपा नेता वीर सिंह गुरुवार सुबह करीब साढे़ आठ बजे बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के पास ही उसे पड़ोस में रहने वाला दीपक शर्मा अपने दो साथियों के साथ मिला। आरोप है कि दीपक ने वीर सिंह पर तमंचे से फायर झोंक दिया, जो वीर सिंह के सीने के पास जा लगा।

गोली चलने से आसपास अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे निकट के अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर हालत देखते हुए उसे मेरठ के अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वीर सिंह को गोली लगने का पता चलते ही बड़ी संख्या में समर्थक और रिश्तेदार भी पहुंच गए।
 
वीर सिंह का मकान कॉलोनी की गली में है जबकि आरोपी दीपक का मकान सड़क पर है। वीर सिंह के  भाई धीर सिंह के मुताबिक दो दिन पहले बच्चों के  विवाद में वीर सिंह ने दीपक को डांट दिया था।


इस बात से दीपक रंजिश रखने लगा। शहर कोतवाल राकेश पालीवाल के मुताबिक डांट का बदला लेने के लिए दीपक ने वीर सिंह को गोली मारी है। दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
घात लगाए बैठे थे हमलावर
बिजनौर। वीर सिंह को गोली मारने के लिए दीपक साथियों के साथ  पहले से ही रास्ते में घात लगाए बैठा था।  उसे मालूम था कि वीर सिंह बच्चों को छोड़ने रोजाना की तरह आएगा। पुलिस के  मुताबिक हमलावर दीपक आवारा किस्म का युवक है। वह नशा भी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed