फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   bsp mp's wife jagriti singh cuts minor servant's hairs

जागृति ने नौकर के मुंह में घुसेड़ दी थी चटकनी

Sun, 10 Nov 2013 02:47 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 10 Nov 2013 02:47 PM IST
विज्ञापन
bsp mp's wife jagriti singh cuts minor servant's hairs

बसपा सांसद धनंजय सिंह का सरकारी आवास नौकर और नौकरानी के लिए किसी जेल से कम नहीं था।

विज्ञापन


नाबालिग नौकर ने पूछताछ में बताया है कि उसने सांसद के घर में एक दिसंबर से काम करना शुरू किया था। एक बार घर में घुसने के बाद उसने एक साल तक बाहर की दुनिया नहीं देखी थी।

नाबालिग नौकर ने यह भी बताया है कि जब उसके सिर के बाल बढ़ जाते थे तो डॉ. जागृति सिंह ब्लेड से उसके बाल काट देती थी। वह ऐसा इसलिए करती थी कि ताकि वह घर से बाहर न जा सके और मारपीट की बात किसी को बता नहीं सके।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार सांसद के घर में नौकर का काम करने से पहले नाबालिग पुणे में स्थित एक कंपनी में हीटर का काम करता था। पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई करने वाले नाबालिग नौकर के पिता यूपी के बिजली विभाग में लाइनमैन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'चटकनी मुंह में घुसेड़ दी'
नाबालिग नौकर ने पुलिस को बताया है कि एक बार भाभी जी (डॉ. जागृति सिंह) ने राखी के कमरे में उसे देख लिया था। इस पर वह बहुत ज्यादा गुस्सा हो गई थीं। नाराज जागृति ने लोहे की चटकनी उसके मुंह में घुसेड़ दी थी। इससे उसके होठ व मुंह कट गया था और काफी देर तक खून बहा था।


नौकर ने अपने बयानों में कहा है कि जागृति कई बार दया भी दिखाती थी, हालांकि ये बात अलग है कि वह बहुत ज्यादा मारने के बाद दया दिखती थी। नाबालिग नौकर के मुताबिक जागृति ने जिस दिन राखी को बुरी तरह पीटा था उसी दिन उसकी भी बुरी तरह पिटाई की गई थी। उसकी चोटों को देखकर जागृति को दया आ गई थी और उसकी चोटों पर दवाई लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed