फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   bsp mla wife murder case

मेरठ के बदमाशों ने विधायक की पत्नी को मारा

Sun, 13 Oct 2013 08:41 AM IST
अमर उजाला, मेरठ/दिल्ली
अमर उजाला, मेरठ/दिल्ली Updated Sun, 13 Oct 2013 08:41 AM IST
विज्ञापन
bsp mla wife murder case

बुलंदशहर के बसपा विधायक हाजी अलीम की दूसरी पत्नी रेहाना की हत्या के आरोपियों तक दिल्ली पुलिस पहुंच गई है। इस वारदात में मेरठ के बदमाश शामिल हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार को लिसाड़ी गेट में दबिश देकर विधायक के ड्राइवर समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को परिवार के एक सदस्य से अहम सुबूत भी हाथ लगे हैं।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विधायक हाजी अलीम के परिवार के कुछ सदस्यों के मोबाइल की लोकेशन से पता चला है कि वारदात के दौरान परिवार के दो करीबी दिल्ली के न्यू जाफराबाद में थे। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को मेरठ लिसाड़ी गेट के विकासपुरी निवासी हाजी निजाम के मकान में दबिश देकर विधायक के ड्राइवर नदीम को दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, नदीम ने बताया कि वह परिवार के एक सदस्य को लेकर दिल्ली गया था। उसी रात वह मेरठ आ गया था। पुलिस की पूछताछ में विधायक हाजी अलीम ने बताया कि रेहाना किसी अनजान के लिए घर का दरवाजा नहीं खोलती थी।

अगर कोई घर पर आता था तो हाजी अलीम रेहाना को फोन करके बताती थी। इस बात से साफ हुआ कि वारदात में घर का कोई सदस्य शामिल है।

शुक्रवार रात को हाजी अलीम और उनके दोनों भाई हाजी सगीर व यूनुस से पूछताछ के बाद उत्तर-पूर्वी जिला अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वीवी चौधरी ने बताया कि जल्द ही मामले से पर्दा उठा दिया जाएगा।

हाजी निजाम के दोनों बेटे फरार
दिल्ली पुलिस विधायक के ड्राइवर और हाजी निजाम के बेटे आसिफ और आसिम की तलाश में मेरठ आई थी। पुलिस ने उनके घर विकासपुरी में दबिश दी तो दोनों भाई पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस का शक और गहरा हुआ।

पुलिस नदीम और निजाम को हिरासत में लेकर दिल्ली रवाना हो गई। दबिश देने आई पुलिस ने बताया कि रेहानी की हत्या में मेरठ के बदमाश शामिल हैं।
 
विधायक और उसके परिवार से पूछताछ
पूर्वी रेंज के संयुक्त आयुक्त संजय बेनीवाल ने बताया कि हाजी अलीम और उनके दोनों भाइयों ने पुलिस की पूछताछ में पूरा सहयोग किया। शनिवार शाम को भी विधायक से पूछताछ की गई। हालांकि, विधायक के बेटे ने पूछताछ में शामिल होने से मना किया।

पुलिस के मुताबिक, विधायक के रेहाना से अच्छे संबंध थे, संपत्ति को लेकर विवाद नहीं हो सकता। पुलिस विधायक से इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हत्या के समय ही वह देश से बाहर क्यों गए।

जबकि एक माह पहले वह उमराह करके सऊदी अरब से लौटे थे। पुलिस हाजी अलीम की हवाई यात्राओं का भी ब्योरा ले रही है।

रेहाना को पसंद नहीं करता था विधायक का परिवार विधायक रेहाना को खूब तव्वजो देते थे, लेकि न परिवार उनको पसंद नहीं करता था।  शादी समारोह में विधायक रेहाना को अक्सर बुलंदशहर घर और रिश्तेदारी में भी ले जाता था।


हालांकि रेहाना पुश्तैनी मकान में दिल्ली में रहती थी। इसी वजह से परिवार के कई सदस्य रेहाना से चिढ़ते थे। रेहाना की बहन मीनू ने बताया कि अलीम का एक बेटा भी रेहाना से चिढ़ता था।

क्या था मामला
बुधवार को बुलंदशहर विधायक हाजी अलीम की दूसरी पत्नी रेहाना का दिल्ली के न्यू जाफराबाद में हत्या हो गई थी। जाफराबाद में रेहाना अकेली रहती थी। हत्या में लूटपाट दर्शाने के लिये 20 लाख रुपये भी गायब किए गए थे।

वारदात के बाद पुलिस ने विधायक और उसके परिवार के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed