फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   bsp leader murdered in bulandshahar

बसपा नेता की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या

Fri, 25 Jul 2014 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 25 Jul 2014 11:44 PM IST
bsp leader murdered in bulandshahar

बुलंदशहर कोतवाली देहात के नई मंडी पुलिस चौकी के अंतर्गत डोली जूलेपुर नई बस्ती में शुक्रवार दोपहर बसपा नेता याकूब मलिक (35) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी। हमलावरों ने याकूब को बचाने आए उसके भाई को भी दो गोलियां मारीं।



वारदात के वक्त याकूब जुमा अलविदा की नमाज पढ़कर अन्य लोगों के साथ घर जा रहे थे। तभी हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इससे वहां पर भगदड़ मच गयी। भीड़ से घिरा देखकर हमलावर कार छोड़कर भाग निकले।


भीड़ ने कार क्षतिग्रस्त करने के बाद हमलावरों की दुकान और घर पर पथराव कर तोड़फोड़ की। हत्या का कारण हाल ही में प्लाट पर दीवार गिरने से हुआ विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

मामूली विवाद में कर दी हत्या

bsp leader murdered in bulandshahar

एसएसपी ने बताया कि मूलरूप से पोंडरी निवासी बसपा नेता याकूब मलिक का मस्जिद में पड़ोसी बाबू अंसारी से प्लाट पर दीवार गिरने और ईंट हटाने को लेकर मामूली विवाद हुआ था। दोनों ने मस्जिद में साथ-साथ नमाज पढ़ी। फिर दोपहर दो बजे याकूब नमाज पूरी करने के बाद घर लौटने लगे। इसी दौरान जहांगीराबाद रोड पर याकूब फोन पर बात करने के लिए रुक गये। आरोप है कि तभी बाबू अंसारी ने साथियों के साथ याकूब पर राइफल और बारह बोर के तमंचे से हमला कर दिया।

फायरिंग होने से वहां भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोली से बचे याकूब ने हमलावर की राइफल छीनने की कोशिश की तभी दूसरे हमलावर ने याकूब की गर्दन में गोली मार दी। हत्यारों ने करीब 20 राउंड फायर किए। पास ही मौजूद बड़े भाई नूर मोहम्मद याकूब को बचाने के लिए हमलावरों से भिड़ गये। इस पर हमलावरों ने नूर मोहम्मद पर फायर झोंक दिया। नूर मोहम्मद की कमर और जांघ में दो गोलियां लगीं।

घायल दोनों भाइयों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां याकूब मलिक ने दम तोड़ दिया और नूर मोहम्मद को दिल्ली रेफर कर दिया गया। एसएसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि प्लाट को लेकर नमाज के दौरान भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। याकूब के पक्ष की तरफ से अभी तहरीर नहीं आई है। मुख्य आरोपी बाबू समेत दो लोगों को पकड़ लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed