फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   brutality with girl in thane

आदिवासी लड़की को निर्वस्त्र कर सिर मूंड़ा

Mon, 14 Oct 2013 01:13 PM IST
एजेंसी/ठाणे
एजेंसी/ठाणे Updated Mon, 14 Oct 2013 01:13 PM IST
विज्ञापन
brutality with girl in thane

महाराष्ट्र में ठाणे जिले में दिल को झकझोर देने वाली एक घटना हुई है। यहां दूसरी जाति के लड़के से शादी करने पर एक 19 वर्षीय आदिवासी लड़की को उसके ससुरालियों ने कथित तौर पर निर्वस्त्र कर दिया और उसका सिर मूंड़ दिया।

विज्ञापन


जिले के शाहपुर तालुका के पढगा पुलिस थाने में शनिवार को दर्ज कराई अपनी शिकायत में पीड़ित लड़की ने कहा कि उसके ससुरालवालों ने उसे बुरी तरह पीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए, इसके बाद उसका सिर मूंड़ दिया।
विज्ञापन


पीड़िता ने कहा कि ससुरालवाले नहीं चाहते थे कि उनका बेटा योगेश उस लड़की से शादी करे। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि जिले के भिवंडी शहर के एक गोदाम में काम करने के दौरान योगेश से उसकी जान पहचान हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के विरोध के बावजूद पीड़िता और लड़के ने इस साल मई में शादी कर ली थी। शादी के बाद दोनों भिवंडी तालुका में दाभाडे के पाली गांव में लड़की के माता-पिता के घर में ही रहने लगे थे।

30 अगस्त को जब युगल लड़की के घर लौट रहा था तो योगेश के परिजन जबरदस्ती उसे भिवंडी के मैदे गांव स्थित अपने घर ले गए।

पुलिस के मुताबिक, घर के दरवाजे पर दोनों को बांध दिया गया और लड़की को निर्वस्त्र कर उसके सिर को मूंड़ दिया गया।

बाद में गांव के सरपंच ने लड़की को वहां से आजाद कराया और दोनों को पढगा पुलिस स्टेशन ले गए, जहां इस बात का फैसला किया गया कि दोनों अब अलग-अलग रहेंगे।

इसके बाद शनिवार रात पीड़ित लड़की ने योगेश के घरवालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। हालांकि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed