फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   brutal behaviour with villager

चोरी का विरोध करने पर जीभ और गुप्तांग काटा

Thu, 27 Feb 2014 01:44 AM IST
Updated Thu, 27 Feb 2014 01:44 AM IST
विज्ञापन
brutal behaviour with villager

चोरी से गन्ने की फसल काटने का विरोध करने पर मंगलवार की शाम 28 वर्षीय युवक के साथ दरिंदगी की गई। आरोपियों ने खेत मालिक युवक को पहले तो जमकर पीटा, फिर उसकी जीभ और नाजुक अंग काट दिया।

विज्ञापन


आरोप है कि पीड़ित के साथ कुकर्म भी किया गया। फिलहाल दिल्ली के एक अस्पताल में पीड़ित का उपचार चल रहा है। थाना क्षेत्र के गांव पट्टी खादर निवासी के खेत में गन्ने की फसल को मंगलवार की शाम कुछ लोग काट रहे थे।
विज्ञापन

जीभ भी काट डाली

brutal behaviour with villager

मौके पर पहुंचे खेत मालिक युवक ने फसल काटने का विरोध किया। इसको लेकर आरोपी आगबबूला हो गए। उन्होंने युवक के नाजुक अंग पर धारदार हथियार से वार कर दिया। युवक की जीभ भी काटी गई। इसके बाद सभी भाग निकले।

काफी देर होने पर युवक के घर नहीं पहुंचने पर उसकी पत्नी ढूंढती हुई खेत पर पहुंची तो पति घायल हालत में मुंह के बल पड़ा था। शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पाकर थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंच गए।

गुप्तांग भी काट डाला

brutal behaviour with villager

युवक को देर रात सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसकी हालत देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। वहां से भी बुधवार की सुबह दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया।

इस मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डा. आदेश कुमार का कहना है कि युवक के नाजुक अंग कटा हुआ था। खून भी निकल रहा था। स्थिति नाजुक होने की वजह से मेरठ रेफर कर दिया था।

विज्ञापन

पुल‌िस को जानवर की आशंका

brutal behaviour with villager

थानाध्यक्ष यशपाल सिंह का कहना है कि सूचना मिलने पर वह मौके पर गए थे। युवक बुरी तरह घायल था और नाजुक अंग पर भी चोट थे। जंगली जानवर के हमले की भी आशंका हो सकती है।

डॉक्टरी रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। अभी परिजनों की ओर से किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

जबकि पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह बघेल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पीड़ित के नाजुक अंगों पर चोट हैं। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed