{"_id":"21b6040717fbc99a1c91598509a04675","slug":"brought-in-sacks-narmund","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपारी की रकम मांगने थैले में ले आए नर मुंड, और तभी...","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
सुपारी की रकम मांगने थैले में ले आए नर मुंड, और तभी...
अमर उजाला, पूरनपुर/शेरपुरकलां (पीलीभीत)।
Updated Mon, 20 Jan 2014 01:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पूरनपुर के कस्बा शेरपुरकलां में झोले में रखकर लाए नरमुंड के साथ दो लोगों को पकड़ लिया गया। गुस्साए लोगों ने दोनों आरोपियों को पेड़ से बांधकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नरमुंड को कब्जे में और आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
प्रभारी एसपी/एएसपी अशोक शुक्ला ने बताया कि पूछताछ में दो लाख की सुपारी लेकर हत्या की बात सामने आई है। आरोपियों ने कबूला है कि हत्या करने के बाद उन्होंने धड़ को शारदा नदी में बहा दिया तथा नरमुंड लेकर दो लाख की रकम लेने आए थे और पकड़े गए। नरमुंड की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस सुपारी देने वाले और उसके साथी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
रविवार को सुबह करीब 10 बजे शेरपुरकलां के इस्लामनगर निवासी लल्ला के घर के बाहर दो लोग उससे झगड़ रहे थे कि रुपये दे दो वरना ठीक नहीं होगा। इस पर लोगों को संदेह हुआ तो दोनों को घेर लिया। उन लोगों ने भागने की कोशिश की तो लोगों ने झोला छीनकर उसे उलटा किया। पॉलीथीन के भीतर शॉल से लिपटा हुआ नरमुंड देख लोग हैरान रह गए। दोनों आरोपियों को पकड़कर समीप स्थित पॉप्लर के पेड़ से बांध दिया गया।
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर एसएसआई अनिल कुमार सिंह के साथ पहुंची पुलिस दोनों आरोपियों को लोगों से बचाकर कोतवाली ले आई। सीओ रमेश बाबू यादव और इंस्पेक्टर अनिल कुमार शर्मा ने घटनास्थल पहुंचकर लोगों से मामले की जानकारी ली। नरमुंड को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया।
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी थाना जहॉनाबाद के कासिम उर्फ पप्पू और शेरपुरकलां के इकबाल निकले। इकबाल कासिम का बहनोई बताया गया है। आरोपियों ने धड़ को नदी पार ट्रांस क्षेत्र में शारदा नदी में शव फेंकने के बात कबूली। पुलिस ने शारदा नदी किनारे शव की तलाश की। पुलिस को शव तो नहीं मिला, लेकिन एक स्थान से पैंट का फटा हुआ कुछ कपड़ा मिला, जिसमें खून के निशान थे। इसके अलावा करीब एक फूट लंबा छुरा बरामद किया है।
इंस्पेक्टर अनिल शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने गुनाह कबूल कर लिया है। उन्होंने कबूला कि शेरपुरकलां के लल्ला उन्हें एक व्यक्ति की हत्या के बदले में दो लाख रुपये देने का लालच देकर शारदा नदी किनारे ले गए, जहां उनकी मुलाकात उस व्यक्ति से सुल्फा खरीददार के रूप में कराई। उसके बाद लल्ला ने अपने शेरपुरकलां निवासी साथी गुड्डू घेंघा को भी उनके साथ कर दिया। वह लोग काफी देर तक सुल्फा का मोलभाव करते रहे। इस बीच अंधेरा होते देख तीनों ने मिलकर उस व्यक्ति को पकड़ लिया और गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद छुरे से गला काटकर धड़ को शारदा नदी में बहा दिया।
आरोपियों ने यह भी कबूला कि लल्ला और मृतक सुल्फा की तस्करी का काम करते थे। तस्करी में हुए विवाद पर हत्या कराई गई है। इधर एएसपी अशोक शुक्ला ने बताया कि शेरपुर कलां के चौकीदार बालकराम की ओर से कासिम उर्फ पप्पू, इकबाल, गुड्डू उर्फ घेंघा और लल्ला के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने तथा षडयंत्र रचने की धारा 34/120बी/201/302 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर फरार दोनों अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।