फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Brothers rob Rs 17L to fund sister's cancer treatment

बहन की जान बचाने के लिए भाई बन गए लुटेरे, 17 लाख लूटे

Wed, 26 Aug 2015 03:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 26 Aug 2015 03:34 PM IST
विज्ञापन
Brothers rob Rs 17L to fund sister's cancer treatment

लोग अपने परिजनों की खुशहाली के लिए क्या-क्या नहीं करते। लेकिन मुंबई में दो भाईयों ने अपनी बहन की बीमारी के लिए जो काम किया है वह हैरान करने वाला है। पांच महीने पहले भाइयों को जानकारी मिली कि उनकी बहन को ब्लड कैंसर है।

विज्ञापन


इसके बाद बहन की बीमारी से चिंतिंत भाइयों ने जल्द से जल्द रुपए इकट्ठा करने के लिए लूट-पाट करने की योजना बनाई और पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियों से 17 लाख से ज्यादा रुपए लूट लिए।
विज्ञापन


मिड-डे के अनुसार, यह लूट मुंबई के एक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से की गई। बताते हैं कि दो कर्मचारी जब पैसे लेकर बैंक में जमा कराने जा रहे थे तभी पद्माकर चौबे नाम के आरोपी ने अपने भाई और एक साथियों की मदद से उन्हें लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने परिजनों को मुसीबत से बचाने के लिए 17 लाख से ज्यादा की लूट करने के आरोप में चौबे, उसके भाई, एक पड़ोसी दोस्त और पेट्रोल पंप कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। चौबे का परिवार उत्तर प्रेदश का रहने वाला है।

ये है पूरा मामला

Brothers rob Rs 17L to fund sister's cancer treatment

10 अगस्त को पेट्रोल पंप के मैनेजर रंजीत सिंह क्लर्क संदीप दुबे के साथ सुबह करीब 11 बजे सप्ताह भर में इकट्ठा किए गए रुपयों को बैंक में जमा कराने जा रहे थे। बताते हैं ‌आरोपी चौबे का दोस्त संदीप दुबे पश्चिमी एक्सप्रेस वे में बने एक पेट्रोल पंप में क्लर्क का काम करता है।

दोनों एक मोटर साइकिल से जा रहे थे तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें धक्का मार के गिरा दिया और साढ़े सात लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया। इसके बाद लुटेरों ने उन्हीं कर्मचारियों की बाइक छीन कर उसी से फरार हो गए।

इसी पेट्रोल पंप पर शिवाकांत शुक्ला नाम का शख्स भी यहां काम करता है जिस पर पूछताछ के बाद पुलिस को शक था। पुलिस ने शुक्ला से शख्ती से के साथ पूछताछ की तो उसने लूट की योजना का खुलासा कर दिया जिसके आधार पर कर्मचारियों से पैसे लूटने वाले भाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसने यह भी स्वीकार किया लूट की योजना बनाने में वह भी शामिल था।

चौबे ने कहा, बहन के इलाज के लिए की लूट

Brothers rob Rs 17L to fund sister's cancer treatment

उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले पद्माकर चौबे को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उसने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले दोस्त शुक्ला ने उसे फोन पर बताया था कि मैनेजर बैंक में पैसे जमा कराने जा रहा है इसके बाद उन्होंने अपने भाई के साथ मिल उन्हें लूट लिया।

चौबे ने पुलिस को यह भी बताया कि उसकी 21 साल की बहन जौनपुर के एक गांव में है और वह बीमार है। पांच महीने पहले डॉक्टरों ने बताया था कि उसे ब्लड कैंसर है जिसके बाद उसने अपने दोस्तों से पैसे इकट्ठा करने में मदद करने के लिए कहा तो उन्होंने लूटकर पैसे इकट्ठा करने का सुझाव दिया।

इसके बाद उन्होंने कुछ दिन तक पेट्रोप पंप के आस-पास लूट करने और रास्ते की पहचान करने में लगाए। चौबे ने बताया कि पेट्रोल पंप में काम करने वाले दोस्त शुक्ला ने उसे बताया कि मैनेजर जब यहां से पैसे लेकर निकलेगा तब वह उन्हें फोन कर देगा और उसने फिर वैसे ही किया।

पुलिस ने अब आरोपी शुक्ला और चौबे को गिरफ्तार कर लिया है जबकि चौबे का भाई और उसका एक दोस्त पैसा लेकर जौनपुर पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed