{"_id":"7d46909677643e356fbaf2ecc3d96b77","slug":"brothers-hang-to-death-their-sister-for-eloping-with-dalit-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन का प्यार नहीं हुआ बर्दाश्त, फांसी पर लटकाया ","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
बहन का प्यार नहीं हुआ बर्दाश्त, फांसी पर लटकाया
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 14 Sep 2013 04:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन का प्यार भाइयों से देखा नहीं गया और अपने हाथों से बहन को फांसी पर लटका दिया।
विज्ञापन
केरल के तिरुनेलवेली जिले में एक 17 वर्षीय लड़की को उसके दो भाइयों ने शुक्रवार को मौत के घाट उतार दिया। बहन एक दलित लड़के को पसंद करती थी।
पुलिस ने 24 और 20 साल के दो आरोपी भाइयों को पकड़ लिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक सीवालपेरी के रहने वाले किसान मयांडी तूतीकोरिन में सीफूड कंपनी में काम करते हैं। उनकी बेटी गोमथी का एक लड़के मुरूगन से प्रेम प्रसंग था। गोमथी का परिवार ऊंची जाति से है और लड़का दलित था। इसके चलते लड़की के परिवार को यह रिश्ता मंजूर न था।
जब लड़की के घरवालों को इस बात का पता चला तो उन्होंने गोमथी को इस रिश्ते से अलग होने की चेतावनी दी। लेकिन गोमथी ने मुरुगन से रिश्ता नहीं तोड़ा। लड़की के न मानने पर उसके पिता ने उसकी किसी ओर से शादी कराने का फैसला कर लिया था।
विज्ञापन
गोमथी को शादी के बारे में पता चलने पर वह घटना से दो दिन पहले अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई। लेकिन उसके पिता और भाई किसी तरह उसे मनाकर घर ले आए। उन्होंने वादा किया कि गोमथी की शादी उसके मनपंसद लड़के से ही कराएंगे।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि जब लड़की घर आ गई तो घरवालों ने उसकी पिटाई शुरू की दी और मुरूगन को भुल जाने के लिए कहा। इस जोर जबरदस्ती के बीच शुक्रवार शाम तीन बजे गोमथी के दो भाइयों ने घर में फांसी लगाकर उसकी जान ले ली।
इसके बाद वे लोग इस हत्या को आत्महत्या साबित करने की कोशिश करने लगे लेकिन कुछ गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस की सख्ती करने पर दोनों ने भाइयों ने अपना गुनाह कबूल लिया। पुलिस को आशंका है कि फांसी लगाने से पहले लड़की को जहर भी खिलाया गया था।