फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   brother suicide before sisters marriage

बहन की शादी से पहले उठी भाई की अर्थी

Sat, 22 Feb 2014 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sat, 22 Feb 2014 09:32 PM IST
विज्ञापन
brother suicide before sisters marriage

यूपी के मुरादाबाद के कांठ में पत्नी से कहासुनी होने पर टैक्सी चालक ने अपने घर ही फांसी लगा ली। परिजन उसे चिकित्सकों के पास ले गए। लेकिन सभी ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


रविवार को मृतक की बहन की लगन जानी थी। घर पर कुछ मेहमान भी आए थे। परिजनों के आंसुओं से शादी समारोह का माहौल गमगीन माहौल में तब्दील हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


मिश्रीपुर तिराहा निवासी ब्रह्मपाल सिंह (27) पुत्र नरेंद्रपाल सिंह का शनिवार सुबह अपनी पत्नी रूपा से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद से ब्रह्मपाल कुछ गुमसुम था। दोपहर को घर के सभी सदस्य मकान की छत पर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में लगाई फांसी

brother suicide before sisters marriage

कुछ समय बाद वह नीचे आए तो उनकी निगाह ब्रह्मपाल के कमरे की खुली खिड़की पर पड़ी। अंदर का नजारा देख परिवार के लोग सकते में आ गए और रोने बिलखने लगे। आसपास के दुकानदार और अन्य लोग भी अंदर पहुंचे।

कमरे का दरवाजा बंद था और ब्रह्मपाल पंखे में बंधी साड़ी में लटका हुआ था। साड़ी का फंदा उसके गले में था। परिवार वालों ने जैसे-तैसे दरवाजे को खोला। ब्रह्मपाल को नीचे उतारा और उसे चिकित्सकों के पास ले गए। लेकिन सभी ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ब्रह्मपाल की मां कांति देवी और परिवार के अन्य लोगों ने बताया कि उसका अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर उस साड़ी को भी कब्जे में ले लिया, जिससे ब्रह्मपाल ने फांसी लगाई थी। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

घर में चल रही थी शादी की तैयारी

brother suicide before sisters marriage

ब्रह्मपाल सिंह की सबसे छोटी बहन कविता का रिश्ता रविवार को बिजनौर के कस्बा फीना में जाना था। घर में इसकी तैयारी चल रही थीं, जिस समय घर में यह घटना घटी, उस समय कविता घर पर नहीं थी। बाजार से लौटने पर जब उसे पता लगा तो वह बेहोश हो गई।

रिश्ते के 15 दिन बाद कविता की बारात आने की तिथि तय हो चुकी थी। घर पर रिश्ते और शादी की खुशी बिखर रही थी। हर कोई तैयारियों में जुटा हुआ था। लेकिन शनिवार को गृह कलह के चलते ब्रह्मपाल सिंह ने ऐसा कदम उठाया। जिससे शादी और रिश्ते की खुशियां गम में बदल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed