फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Brother - sister was murdered father

भाई-बहन ने कर दिया पिता का कत्ल

Mon, 23 Jun 2014 03:41 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अमरोहा
ब्यूरो /अमर उजाला, अमरोहा Updated Mon, 23 Jun 2014 03:41 PM IST
विज्ञापन
Brother - sister was murdered father

यूपी के अमरोहा में एक सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां आदमपुर थाना क्षेत्र में भाई और बहन ने पिता की लाठी-डंडों से पिटाई के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी और दोनों फरार हो गए।

विज्ञापन


इस हत्याकांड से सनसनी फैल गई। बताते हैं कि बेटी के प्रेम विवाह का पिता विरोध कर रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बेटी के प्रेम विवाह का विरोध कर रहा था अधेड़

Brother - sister was murdered father

थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खेलिया पट्टी निवासी अली मोहम्मद पुत्र चंदी (55) अपने परिजनों के साथ रहता था।

बताया जाता है कि अली मोहम्मद का भांजा मोहब्बत भी इसी गांव में रहता है। मोहब्बत और अली मोहम्मद की बेटी रजिया के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है।

दोनों निकाह करना चाहते थे, पिता इसका विरोध करता था। शनिवार को घर पर पंचायत भी हुई, लेकिन उसमें भी विरोध किया।

भाई अलीमउद्दीन अपनी बहन के समर्थन में था। रविवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे अली मोहम्मद नित्यक्रिया से निपटकर घर आ रहा था।

गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

Brother - sister was murdered father

जैसे ही घर के अंदर घुसा तो भाई और बहन ने लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। चाकू से भी हमला किया गया और फिर अगौंछा से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया।

घटना के बाद से दोनों फरार हो गए। हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक अली मोहम्मद के भाई अलीशेर की तहरीर पर अलीमुद्दीन और रजिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग ही वजह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed